{"_id":"64b0ba8d5442a5cee20c9c55","slug":"liquor-being-sold-illegally-at-dhaba-in-balod-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod: ढाबे पर अवैध तरीके से खुलेआम बिक रही शराब, छलक रहे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod: ढाबे पर अवैध तरीके से खुलेआम बिक रही शराब, छलक रहे जाम
Fri, 14 Jul 2023 08:33 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 14 Jul 2023 08:33 AM IST
सार
एक तरफ जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक जहां जिले को अपराध मुक्त बनाने में जुटे हुए हैं तो दूसरी तरफ ये ढाबा संचालक छोटे छोटे कर्मचारियों के दम पर एसपी कलेक्टर से पहचान बताकर जमकर शराब परोस रहे हैं।
विज्ञापन
इसी ढाबे पर हो रही शराब की बिक्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालोद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 930 और 30 में संचालित ढाबे पर जमकर अवैध तरीक से शराब बेची जा रहा है। गुरुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इन ढाबों पर खाने के साथ शराब परोशी जा रही है। एक तरफ जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक जहां जिले को अपराध मुक्त बनाने में जुटे हुए हैं तो दूसरी तरफ ये ढाबा संचालक छोटे छोटे कर्मचारियों के दम पर एसपी कलेक्टर से पहचान बताकर जमकर शराब परोस रहे हैं।
विज्ञापन
चिरचारी से शुरू होकर भरदा के दो ढाबा संचालकों ने तो अति मचाकर रख दी है। यहां पर बेतहाशा शराब परोसी जा रही है, हालांकि आबकारी विभाग का दौरा इस क्षेत्र में रहता है। बावजूद इसके यहां पर शराब परोसा जाना समझ से परे हैं। धनोरा के सरपंच ने पुलिस को भी बताया लेकिन परिणाम ये है कि इन ढाबा संचालकों के हौसले और बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने इन ढाबों पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन