फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Illegal sand mining is happening in dark of night in Beloda in Balod

Balod: बेलोदा में रात के अंधेरे में हो रहा अवैध रेत खनन, खनिज अधिकारी बोले- होगी कार्रवाई

Sun, 28 Apr 2024 05:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 28 Apr 2024 05:13 PM IST
सार

पूरे मामले पर जिला खनिज अधिकारी मीनाक्षी साहू ने स्पष्ट का है कि हमारी टीम चुनाव कार्य में लगी हुई थी और कल सभी वापस ड्यूटी पर लौटेंगे उनके आने के साथ ही हम रेत खदानों पर पुनः कार्रवाई शुरू करेंगे वेलोदा रेत खदान की शिकायत पहले भी प्राप्त हुई है। 

विज्ञापन
Illegal sand mining is happening in dark of night in Beloda in Balod
रात के अंधेरे में हो रहा अवैध रेत खनन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के वनांचल क्षेत्र के ग्राम बेलोदा मतदान खत्म होने के साथ ही रात में बेधड़क अवैध रेत का उत्खनन शुरू हो चुका है पूरे मामले पर सरपंच जगनू राम मंडावी ने पैसा कानून का हवाला देते हुए कहा कि मुझे इस संदर्भ में कोई जानकारी नहीं है जो भी है वह ग्राम सभा ही तय करती है वहीं पूरे मामले पर जिला खनिज अधिकारी मीनाक्षी साहू ने कहा कि हमने दो दिन पहले टीम भेजी थी तो काम बंद था अभी रेत उत्खनन की जानकारी मिल रही है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

तांदुला नदी में उत्खनन

वनांचल क्षेत्र ग्राम बेलोदा के तांदूला नदी में जमकर अवैध रेत का उत्खनन किया जा रहा है रात में लगभग सैकड़ो गाड़ियां लगती है जिसमें रेत का परिवहन भी किया जा रहा है वर्तमान में रात में उत्खनन करने के बाद सुबह मशीन को छुपा दिया जाता है वहीं पूरे मामले पर सरपंच का कहना है कि ग्राम सभा ने रेट खदान संचालन की बात कही मेरा इसमें किसी तरह का कोई हस्तक्षेप नहीं है उनके द्वारा कि ठेकेदारों को कम दिया गया है यह भी मुझे जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

मतदान खत्म होते ही उत्खनन

ग्राम अध्यक्ष दुलाल सिंह गावड़े ने बताया कि रेत खदान का संचालन हो रहा है परंतु मैं ग्राम पटेल होने के नाते कुछ नहीं कह सकता मैं समिति का एक सदस्य मात्रा हूं उन्होंने कहा कि बालोद के एक ठेकेदार ने नंबर छोड़ा है और कोई आए तो बात कराने कहा गया है इससे अधिक मैं कुछ नहीं कह सकता मैं खदान के संदर्भ में कुछ भी कह पाने के लिए सक्षम नहीं हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम चुनाव से लौटी, करेंगे कार्रवाई

पूरे मामले पर जिला खनिज अधिकारी मीनाक्षी साहू ने स्पष्ट का है कि हमारी टीम चुनाव कार्य में लगी हुई थी और कल सभी वापस ड्यूटी पर लौटेंगे उनके आने के साथ ही हम रेत खदानों पर पुनः कार्रवाई शुरू करेंगे वेलोदा रेत खदान की शिकायत पहले भी प्राप्त हुई है हम वहां गए थे पर कुछ नहीं मिला था अभी खदान संचालन की बात सामने आई है तो इसमें जरूर कार्रवाई की जाएगी।


बना रेम, चैन माउंटेन ठिकाने पर

रेत उत्खनन का काम शुरू हो चुका है रात में खदाने संचालित हो रही है सुबह मशीन को ठिकाने लगा दिया गया है पर खदान में रेम बना है ये स्पष्ट नजर आ रहा है रेत उत्खनन हुआ है और रेत को एकत्र किया गया है जहां खनन किया जा रहा है वहां पर गहरा गड्ढा भी किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed