फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Honor ceremony of newly appointed District President of Balod Pawan Sahu

Chhattisgarh: बालोद भाजपा के नए जिलाध्यक्ष की दो टूक, अब नहीं चलेगी परिक्रमा, दिखाना होगा पराक्रम

Tue, 06 Feb 2024 01:44 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 06 Feb 2024 01:44 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष पवन साहू का विधिवत पदभार ग्रहण समारोह हुआ। सम्मान समारोह का कार्यक्रम जिला भाजपा कार्यालय बालोद में संपन्न हुआ।

विज्ञापन
Honor ceremony of newly appointed District President of Balod Pawan Sahu
सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले की भाजपा में जिलाध्यक्ष बनने के बाद पवन साहू ने अपने अध्यक्षीय कार्यकाल को शुरुआत भव्य समारोह के रूप में की पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने आगे कार्यकाल के लिए पवन साहू को कार्यभार सौंपा। सैंकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में यह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जहां नए पद के साथ ही जिलाध्यक्ष पवन साहू ने कार्यकर्ताओं को दो टूक कहा कि इस बार अब परिक्रमा नहीं चलेगी बल्कि पराक्रम चलेगा। इसके साथ ही अंतिम पंक्ति के उन कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाएगा जो इसके लिए हकदार हैं। काम करने वालों का हमेशा सम्मान किया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार को भाजपा ने जिले से अब प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा पार्टी एक परिवार है। परिवर्तन लगा रहता है। अब चूंकि नई जिम्मेदारी मिली है तो पार्टी को मजबूत करने के साथ ही हम प्रदेश नेतृत्व से जो भी निर्देश मिलेगा उसका पालन करेंगे।
विज्ञापन


जिले के सह प्रभारी अंतागढ़ विधायक भोजराज नाग नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पवन साहू को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए आज प्रदेश में बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनी है। जिसमें किसान मोर्चा की पूरी टीम का अहम योगदान है। प्रदेश नेतृत्व ने चुनौतियां के साथ जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी है। वहीं अवसर है और क्षमता के साथ पवन साहू अपने इस दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में 400 प्लस का लक्ष्य है। हमें 11 की नहीं अपने लोकसभा को 51 नहीं 55 फीसदी वोट शेयर के साथ प्रचंड बहुमत से विजय दिलाने प्रत्येक कार्यकर्ता को जीताने का आह्वान किया। निवर्तमान जिला अध्यक्ष अपने अध्यक्ष कार्यकाल में सभी प्रदेश स्तर के नेताओं से लेकर बुथ के आम कार्यकर्ताओं के साथ एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया एवं उत्कृष्ट संगठन में काम करने वालो एवं प्रतिदिन डांट सुनकर भी संगठन को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देने वाले जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्षों सहित पूरी टीम को प्रोत्साहित करते हुए सभी का सम्मान किया। अपने कार्यकाल में अच्छे बुरे अनुभव को सबके सामने रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed