फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Had given up hope of getting mobile 81 people got their lost phone back

Balod: मोबाइल मिलने की छोड़ चुके थे उम्मीद, 81 लोगों को वापस मिला खोया हुआ फोन, एसपी ने किया जागरुक

Tue, 03 Oct 2023 04:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 03 Oct 2023 04:12 PM IST
सार

बालोद पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र कुमार यादव ने 81 नग मोबाइल शिकायतकर्ताओं को वितरित किया जिसकी कीमत लगभग 950000 बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Had given up hope of getting mobile 81 people got their lost phone back
फोन पाकर लोगों के खिले चेहरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोबाइल गुम होने के बाद वापस लौटने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों को आज बालोद पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र कुमार यादव ने खोए हुए मोबाइल लौटाए जिसके बाद चेहरे पर मुस्कान लेकर शिकायतकर्ता अपने घर को वापस लौटे। बालोद पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र कुमार यादव ने 81 नग मोबाइल शिकायतकर्ताओं को वितरित किया जिसकी कीमत लगभग 950000 बताई जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र कुमार यादव ने इस दौरान लोगों को साइबर ठगी को लेकर जागरूक किया उन्होंने बताया कि जब हमें शिकायत प्राप्त होती है तो हम फिजिकल और टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर इसकी पड़ताल शुरू करते हैं। जहां पर पुलिस को जाना संभव होता है वहां मोबाइल को ट्रैक करने के बाद लाने के लिए जाते हैं अन्यथा वहां की पुलिस से संपर्क कर मोबाइल को कोरियर के माध्यम से एकत्र किया जाता है। उन्होंने बताया कि बार-बार मोबाइल बदलने के कारण इसे ढूंढना काफी चैलेंजिंग होता है।

विज्ञापन

 

अब तक 614 नग मोबाइल हुआ वापसी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर सेल एवं विभिन्न थानों की मदद से अब तक बालोद जिले में बीते कुछ महीनो में 695 नग मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिक को लौटा दिया गया है। समय-समय पर यह अभियान चलता रहता है उन्होंने बताया कि वर्तमान में साइबर पोर्टल सीई आई आर के माध्यम से पुलिस द्वारा गुम मोबाइल को ढूंढा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अन्य जिले सहित दीगर राज्यों से भी लाए मोबाइल

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मोबाइल को ट्रेस करने के बाद छत्तीसगढ़ के अन्य जिले जैसे कांकेर, दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम, धमतरी, मानपुर से उसे रिकवर किया गया है। इसके साथ-साथ ही अन्य जगहों जिसमें महाराष्ट्र, मुंबई, झारखंड इत्यादि जगहों से मोबाइल को रिकवर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed