{"_id":"66d3ed9f3f01ba995e0e32a5","slug":"giant-nine-feet-long-python-found-in-the-field-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod News: खेत में निकला विशालकाय नौ फीट का अजगर, ग्रामीणों में फैली दहशत; युवक ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod News: खेत में निकला विशालकाय नौ फीट का अजगर, ग्रामीणों में फैली दहशत; युवक ने किया रेस्क्यू
Sun, 01 Sep 2024 09:59 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 01 Sep 2024 09:59 AM IST
सार
बालोद के ग्राम शिकारीटोला के किसान पुनित राम धनकर के खेत में लगभग नौ फीट अजगर निकल आया। शेखर नेताम दल्लीराजहरा निवासी ने रेस्क्यू कर अजगर को बाहर निकाला व बोरे में रखकर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
Balod News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बालोद के ग्राम शिकारीटोला के किसान पुनित राम धनकर के खेत में लगभग नौ फीट अजगर निकल आया। शेखर नेताम दल्लीराजहरा निवासी ने रेस्क्यू कर अजगर को बाहर निकाला व बोरे में रखकर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, धनकर परिवार खेत गया था और वे घास कटाई कर रहे थे कि अचानक उनके सामने विशालकाय अजगर आ गया। किसान खेत से निकलकर गांव की तरफ दौड़ा और ग्रामीणों की अजगर होने की जानकारी दी। साथ ही वन विभाग को भी सूचना दी गई, ग्रामीणों की भीड़ लग गई थी। वनविभाग द्वारा सांप रेस्क्यू करने वाले शेखर नेताम को शिकारी टोला में सांप मिलने की जानकारी देते हुए रेस्क्यू कर सांप को बाहर करने भेजा।
विज्ञापन
सहम गया था परिवार
अजगर को देखते ही पूरा परिवार सहम गया था। ग्रामीणों को बुलाया गया। तब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली। इसके बाद सांप रेस्क्यू करने वाले युवक को बुलाया गया। जिसने पूरे घटनाओं का रेस्क्यू किया। उसे सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन