{"_id":"648956edba40a81d1e0c13aa","slug":"fire-in-the-fields-reached-balod-railway-station-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod: रेलवे स्टेशन तक पहुंची खेतों में लगी आग, डेढ़ करोड़ का हुआ नुकसान, रिले पैनल जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod: रेलवे स्टेशन तक पहुंची खेतों में लगी आग, डेढ़ करोड़ का हुआ नुकसान, रिले पैनल जलकर खाक
Wed, 14 Jun 2023 11:29 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 14 Jun 2023 11:29 AM IST
सार
आग की लपटों में रेलवे के कई सामान जलकर खाक हो गए। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को बुलाया गया लेकिन आग इतनी तेज थी कि आग पर काबू पाने में काफी देर हो गई और करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
रेलवे का सामान जलकर खाक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालोद जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे के स्टोर रूम के खुले मैदान में रखे सामान जलकर खाक हो गए। दरअसल खेतों की सफाई के दौरान कचरा जलाने के आग लगाई गई थी। शाम होते होते यह आग खेतों से रेलवे यार्ड तक पहुंची और और आग तेजी से फैल गई।
विज्ञापन
आग की लपटों में रेलवे के कई सामान जलकर खाक हो गए। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को बुलाया गया लेकिन आग इतनी तेज थी कि आग पर काबू पाने में काफी देर हो गई और करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
डेढ़ करोड़ का सामान खाक
रेलवे विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार आज देर शाम को लगी थी और बुझाते बुझाते रात हो गई सुबह जब नुकसान का अंदेशा लगाया गया तो लगभग डेढ़ करोड़ के सामान जलने की बात सामने आई। फिलहाल बाहर से टीम आकर इसकी जांच करेगी। रेलवे और पुलिस में भी इसकी सूचना दे दी गई है। आगे जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन