फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Expulsion order of expelled workers of four divisions in Balod cancelled

Balod: रूठों को मनाने में जुटी भाजपा, जिले में चार मंडलों के निष्कासित कार्यकर्ताओं का निष्कासन आदेश रद्द

Fri, 13 Oct 2023 12:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 13 Oct 2023 12:42 PM IST
सार

भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने सभी 17 कार्यकर्ताओं का निष्कासन बहाली आदेश जारी किया है। दरअसल विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने सभी का निष्काशन रद्द किया है।     

विज्ञापन
Expulsion order of expelled workers of four divisions in Balod cancelled
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने बालोद जिले के चार मंडलों से निष्कासित हुए 17 कार्यकर्ताओं का निष्कासन समाप्त कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने बालोद जिले से तीन   विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा की है जिसके बाद से यहां पर अब भाजपा रूठे और दूर हो चुके कार्यकर्ताओं को मनाने में जुट गई है। इसी कड़ी में निष्कासन निरस्त करने का आदेश जारी किया गया है। इनमें से ज्यादातर पार्टी से बगावत करके चुनाव लड़ने वाले लोग शामिल हैं।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने जारी किया आदेश

भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने सभी 17 कार्यकर्ताओं का निष्कासन बहाली आदेश जारी किया है। दरअसल विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने सभी का निष्काशन रद्द किया है।     

विज्ञापन


इनकी हुई बहाली

जारी आदेश के अनुसार बालोद शहर मंडल से यूसूफ खान ,असीम दीवान, राजेश सोनी, अर्जुंदा मंडल से लीलेश्वर ठाकुर, चंद्रिका देवांगन, योगेश देवांगन, किर्ति उइके, शत्रुघन यादव ,नेमिन यादव, संतोषी यादव, पोषण यादव ,डौंडी  लोहार मंडल से प्रेमचंद भंसाली दल्ली राजहरामंडल मंडल से संतोष देवांगन, टी ज्योति, कुमारी रावटे, रमणी बाध, दीपिका सपहा का पार्टी में पुनः बहाली हुई यह जानकारी जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी राकेश यादव ने दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed