{"_id":"649470bd7538f3e7770d9c44","slug":"elderly-woman-killed-by-crushing-her-head-in-balod-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh News: बेटा घर लौटा तो खून से लथपथ मिली मां की लाश, बुजुर्ग महिला की सिर कुचलकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh News: बेटा घर लौटा तो खून से लथपथ मिली मां की लाश, बुजुर्ग महिला की सिर कुचलकर हत्या
Thu, 22 Jun 2023 09:33 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 22 Jun 2023 09:33 PM IST
सार
मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि शव देखकर ऐसा लग रहा है कि किसी भारी चीज से सिर पर हमला किया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बालोद में एक बुजुर्ग महिला की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। महिला का खून से लथपथ शव उसके ही घर में मिला है। महिला घर में अकेले रहती थी। ग्रामीणों ने शवा देखा तो उसके बेटे को फोन कर जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गांव झुरहा टोला मुराई पारा निवासी 65 वर्षीय महिला बसंती बाई ताराम का शव उसके ही घर में मिला है। महिला घरेलू कामकाज किया करती थी और उसका बेटा बाहर नौकरी करता है। ग्रामीणों ने दोपहर में महिला का शव देखा तो उसके बेटे हलधर ताराम को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि शव देखकर ऐसा लग रहा है कि किसी भारी चीज से सिर पर हमला किया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन