फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Durganand from BJP in front of former Home Minister Tamradhwaj Sahu nephew in Balod

Balod: पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के भतीजे के सामने भाजपा से दुर्गानंद, बोले- खत्म होगी कमीशन खोरी

Mon, 03 Feb 2025 05:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 03 Feb 2025 05:46 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी ने बालोद शहर के बाद गांव की सरकार बनाने के लिए कमर कस ली है और पूरे जिले भर में सभी जिला एवं जनपद के पदों के लिए नामांकन भरा है और इस दौरान भाजपा शक्ति प्रदर्शन करती हुई नजर आई।

विज्ञापन
Durganand from BJP in front of former Home Minister Tamradhwaj Sahu nephew in Balod
दुर्गानंद साहू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने बालोद शहर के बाद गांव की सरकार बनाने के लिए कमर कस ली है और पूरे जिले भर में सभी जिला एवं जनपद के पदों के लिए नामांकन भरा है और इस दौरान भाजपा शक्ति प्रदर्शन करती हुई नजर आई। भाजपा के वरिष्ठ नेता दुर्गानंद साहू को पार्टी ने गुरूर जनपद के क्षेत्र क्रमांक 6 से प्रत्याशी बनाया है उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है और अब गांव और शहर में भाजपा की सरकार बनाना है, आपको बता दें प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के भतीजे तोषण साहू के खिलाफ दुर्गानंद साहू को पार्टी ने मैदान में उतारा है।

विज्ञापन


वरिष्ठ नेता दुर्गानंद साहू ने कहा कि विपक्ष में कांग्रेस है और वहां पिछला जो कार्यकाल जनपद और जिला का रहा है वो कमीशन खोरी का रहा है, सीधे सीधे उन्होंने यहां पर तोषण साहू पर जुबानी हमला किया है अब देखना यह होगा कि आगे किस तरह का परिणाम आता है उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता ने इस बार ठान लिया है बार बार नहीं सहेंगे इस बार बदल कर रहेंगे।
विज्ञापन


जानिए गांव के सरकार की स्थिति
आपको बता दें कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने अपने कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल करना शुरू कर दिया है बात करें जिला पंचायत क्षेत्र की तो क्षेत्र क्रमांक 14 को भाजपा ने अभी तक स्वतंत्र छोड़ा है जिसका समीकरण केवल भाजपा के पास है वहां जनपद पंचायत का क्षेत्र क्रमांक 6 हाइ प्रोफाइल सीट बताया जा रहा है जिसपर दुर्गानंद साहू को जिम्मेदारी दी गई है आपको बता दें इसी सीट पर पूर्व गृह मंत्री के भतीजे विगत 15 वर्षों से जनपद के सदस्य हैं। इस बार यह सीट सबकी जुबान पर चढ़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed