Balod: बीड़ी पीने को लेकर हुआ विवाद, झड़प के बाद शख्श की मौत, जांच में जुटी पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार शंकर साहू की उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है सब्जी बेचने का काम करता था और वह नल के समीप बैठकर बीड़ी पी रहा था जिसमें विवाद हुआ और धक्कामुककी शुरू हुआ और इसी दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालोद शहर के दसौंदी तालाब के पास एक व्यक्ति की मामूली विवाद के बाद मौत हो गई है जिसका नाम शंकर साहू बताया जा रहा है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीड़ी पीने के विवाद को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ है और धक्कामुक्की हो रही थी इसी दौरान शंकर साहू की मृत्यु हो गई। पोलिस द्वारा मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शंकर साहू की उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है सब्जी बेचने का काम करता था और वह नल के समीप बैठकर बीड़ी पी रहा था जिसमें विवाद हुआ और धक्कामुककी शुरू हुआ और इसी दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
उलझा हुआ है मामला
आपको बता दे कि मामला अभी उलझा हुआ है। व्यक्ति की मौत हत्या है या फिर किसी अन्य कारण से व्यक्ति की मौत हुई है। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो गया है।