{"_id":"667bfe2b1cb988868708ca2e","slug":"discrimination-against-rajhara-city-preparations-to-bring-multi-sport-ground-balod-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod: राजहरा शहर के साथ भेदभाव, मल्टी स्पोर्ट ग्राउंड बालोद लाने की तैयारी, व्यापारी संघ आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod: राजहरा शहर के साथ भेदभाव, मल्टी स्पोर्ट ग्राउंड बालोद लाने की तैयारी, व्यापारी संघ आया सामने
Wed, 26 Jun 2024 05:10 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 26 Jun 2024 05:10 PM IST
सार
व्यापारी संघ का आरोप है कि राजहरा शहर के लिए जो मल्टी स्पोर्ट ग्राउंड प्रस्तावित हुआ है उसे बालोद लाने की साजिश रची जा रही है राजहरा नगर के भाजपा नेता सौरभ लूनिया ने कहा की राजहरा के साथ शासन और प्रशासन सौतेला व्यवहार कर रही है।
विज्ञापन
व्यापारी संघ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बालोद जिले का सबसे बड़ा शहर दल्लीराजहरा जो कि आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है और अब खेलो इंडिया के तहत जिले में प्रस्तावित मल्टी स्पोर्ट ग्राउंड का मामला सामने आया है जिसको लेकर आज राजहरा व्यापारी संघ ने कलेक्टर से मिलकर अपनी बातों को रखा व्यापारी संघ का आरोप है कि राजहरा शहर के लिए जो मल्टी स्पोर्ट ग्राउंड प्रस्तावित हुआ है उसे बालोद लाने की साजिश रची जा रही है राजहरा नगर के भाजपा नेता सौरभ लूनिया ने कहा की राजहरा के साथ शासन और प्रशासन सौतेला व्यवहार कर रही है।
विज्ञापन
मल्टी स्पोर्ट ग्राउंड प्रस्तावित
सौरभ लूनिया ने आगे बताया कि खेलबो इंडिया द्वारा मल्टी स्पोटर्स ग्राउंड प्रस्तावित किया गया है। जिसको लेकर विभिन्न अधिकारियों द्वारा दल्लीराजहरा में स्थल का निरक्षण किया गया। परंतु ज्ञात हुआ है की कुछ लोगों द्वारा इसे खेल नगरी दल्लीराजहरा से हटाकर लाटाबोड़ में स्थानांतरित करने का प्रयास किया जा रहा है जो की जिले के सबसे बड़े नगर के साथ हमेशा से किये जा रहे सौतेले व्यवहार में एक है उन्होंने कहा कि राजहरा वासियों के साथ अन्याय हुआ तो हम सड़क की लड़ाई लड़ने में पीछे नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
राजहरा है स्पोर्ट हब
राजहरा संघ के वरिष्ठ नागरिक विशाल मोटवानी ने बताया कि नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी दल्लीराजहरा में सभी खेलों में प्रशिक्षण प्राप्त कर जिलास्तरीय, राज्यस्तरीय, राष्ट्रीय खेल आयोजन में पदक प्राप्त करने के साथ अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके है। दल्लीराजहरा को स्पोर्ट्स हब बनाने से भविष्य में और भी उत्कृष्ट खिलाड़ी बालोद जिले से सामने आएंगे। अतः इसे दल्लीराजहरा से दूसरे स्थान ले जाना नैतिक रूप से भी अनुचित है। अतः इस विषय मे उचित कार्यवाही करने की आपार कृपा करें। पुनः इस आशा के साथ की खेल और खिलाड़ियों के साथ उचित इंसाफ होगा एवं मल्टी स्पोटर्स ग्राउंड की स्थापना दल्लीराजहरा नगर में होगी।
विज्ञापन
आधी हुई आबादी
दल्ली राजहरा के व्यापारियों ने बताया कि आज शहर की आबादी आदि हो चुकी है व्यापारियों का व्यापार शून्य होने के कगार पर है शासन प्रशासन हर तरह से अपेक्षा कर रही है ऐसे ही चला रहा तो शहर एक दिन वीरान हो जाएगा व्यापारियों ने कहा कि यदि शहर के साथ पुनः अन्याय हुआ मल्टी स्पोर्ट ग्राउंड को राजहरा से हटाया गया तो हम उग्र आंदोलन करेंगे और इसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की रहेगी।