फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Congress took to the streets against rising inflation workers created ruckus in Balod

Balod: बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़क में उतरी कांग्रेस, कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगामा, भाजपा पर बोला हमला

Sat, 02 Mar 2024 03:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 02 Mar 2024 03:03 PM IST
सार

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि देश में तेजी से महंगाई बढ़ रही है और जरूरी चीजों के दाम दोगुना हो गये हैं। एक आम भारतीय के लिए अपने घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
Congress took to the streets against rising inflation workers created ruckus in Balod
बालोद में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले में आज कांग्रेस ने देशभर में बढ़ती मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया, महंगाई के खिलाफ झंडे लेकर कांग्रेसी शहर में प्रदर्शन करते नजर आए बालोद शहर के घड़ी चौक में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की विफलताओं एवं गलत नीतियों के कारण देश में बढ़ती महंगाई जैसे खाद्य पदार्थ, सब्जी,पेट्रोल,डीजल, एलपीजी,सीएनजी पीएनजी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है जिसके खिलाफ आज घड़ी चौक में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन

 

महंगाई के बोझ तले दब रहा आम इंसान : हिरवानी
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि देश में तेजी से महंगाई बढ़ रही है और जरूरी चीजों के दाम दोगुना हो गये हैं। एक आम भारतीय के लिए अपने घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उसे अपने रोजाना के खर्च के लिए बहुत जद्दोजहद करनी पड़ रही है।

विज्ञापन

प्रदर्शन में ये रहे शामिल 

आज कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन में  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल यादव , पुरुषोत्तम पटेल , राम जी भाई पटेल, प्रेमचंद क्षीरसाग जनपद सदस्य राकेश उईके, श्रवण श्रीवास्तव, विनोद बंटी शर्मा , महामंत्री शंभू साहू, एनु राम साहू ,धर्मेंद्र रामटेके , रोहित सागर, युवा कांग्रेस से शहर अध्यक्ष साजन पटेल, अंचल प्रकाश साहू ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मोहनिश पारकर, आदित्य दुबे मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed