{"_id":"68d186ed2e9048355c06ab19","slug":"cm-sai-will-inaugurate-the-newly-constructed-mahatari-sadan-in-karrejhar-in-balod-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालोद: कर्रेझर में नवनिर्मित महतारी सदन का शुभारंभ करेंगे सीएम साय, वनांचल क्षेत्र का किया गया है चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोद: कर्रेझर में नवनिर्मित महतारी सदन का शुभारंभ करेंगे सीएम साय, वनांचल क्षेत्र का किया गया है चयन
Mon, 22 Sep 2025 11:03 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:03 PM IST
सार
विकासखण्ड गुरूर अंतर्गत ग्राम पंचायत कर्रेझर के राजाराव पठार में निर्मित महतारी सदन का शुभारंभ मंगलवार, 23 सितंबर को प्रातः 11 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
महतारी सदन का शुभारंभ करेंगे सीएम साय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बालोद में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल के तहत विकासखण्ड गुरूर अंतर्गत ग्राम पंचायत कर्रेझर के राजाराव पठार में निर्मित महतारी सदन का शुभारंभ मंगलवार, 23 सितंबर को प्रातः 11 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा। महिला स्वावलंबन की नई पहलमहतारी सदन महिलाओं को संगठित कर उन्हें स्वरोजगार, प्रशिक्षण एवं सामूहिक गतिविधियों से जोड़ने का केंद्र बनेगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें उद्यमिता और सामाजिक नेतृत्व की ओर प्रेरित करना है।
विज्ञापन
शासन का मानना है कि यह सदन महिला स्वावलंबन और सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।कार्यक्रम में व्यापक सहभागिताशुभारंभ समारोह में सांसद, विधायक, त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, महिला स्व-सहायता समूह की सदस्याएं और लखपति दीदी बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगी। स्थानीय ग्रामीण जन भी इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनेंगे।उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह होंगे सम्मानितकार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के वर्चुअल जुड़ाव में महिलाओं के उत्कृष्ट कार्यों को भी सराहा जाएगा। चुनिंदा स्व-सहायता समूहों को उनके प्रयासों और अभिनव कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस पहल से अन्य समूहों को भी प्रेरणा मिलेगी।मुख्यमंत्री करेंगे सीधा संवादइस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्व-सहायता समूह की सदस्याओं से सीधा टू-वे संवाद भी करेंगे। इसमें वे समूहों के अनुभव सुनेंगे और उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा करेंगे। यह बातचीत महिलाओं को आत्मविश्वास और प्रोत्साहन प्रदान करेगी।समारोहपूर्वक आयोजन होंगेमहतारी सदन के लोकार्पण अवसर को विशेष बनाने के लिए सांस्कृतिक और औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ग्रामीण परिवेश में होने वाला यह आयोजन महिला शक्ति और उनकी भूमिका को समाज में मजबूत संदेश देने वाला होगा।
विज्ञापन