फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   CM Sai gave a gift to the district attacked the previous Baghel government in Balod

Balod: सीएम साय ने जिले को दी सौगात, पू्र्व की बघेल सरकार पर हमला, बोले- जल जीवन मिशन में नहीं दिया ध्यान

Wed, 28 May 2025 07:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 28 May 2025 07:20 PM IST
सार

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बालोद जिला संयुक्त कार्यालय सभाकक्ष में बालोद कांकेर और नारायणपुर के जिला अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सुशासन त्यौहार सहित जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। 

विज्ञापन
CM Sai gave a gift to the district attacked the previous Baghel government in Balod
सीएम साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बालोद जिला संयुक्त कार्यालय सभाकक्ष में बालोद कांकेर और नारायणपुर के जिला अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सुशासन त्यौहार सहित जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों और उनके निराकरण की समीक्षा के साथ बैठक की शुरुआत की वहीं सुशासन तिहार में साफ-सफाई और स्वच्छता को लेकर प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने अधिकारियों को निर्देशित किया स्वच्छता को लेकर लोगों में आई है गहरी जागरुकता, परिवेश की स्वच्छता के लिए अधिकारियों को रुचि लेकर काम करने निर्देशित किया। 

विज्ञापन


पत्रकारों के साथ सुशासन त्यौहार के अपने अनुभव को साझा करने शामिल हुए पत्रकारों से चर्चा करते हुए इन्होंने पूर्व सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व की सरकार ने केंद्र की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन के लिए बेहतर काम नहीं किया कहीं पर टंकियां लगी है तो पानी नहीं है घरों तक नल कनेक्शन पहुंचा है और पानी का आता पता नहीं है ऐसे में हम बेहतर ढंग से कार्य करने की कोशिश कर रहे हैं और इस योजना को सुचारू रूप से धरातल पर बेहतर ढंग से लाने का प्रयास हम कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय ने कहा कि पूरी छत्तीसगढ़ में सुशासन का त्यौहार चल रहा है और यहां पर हमने पूरे प्रदेश का दौरा किया है यह 28 व जिला है जहां हम पहुंचे हुए हैं उन्होंने कहा कि पहले चरण में लगभग 40 लाख आवेदन पूरे प्रदेश में प्राप्त हुए थे जहां पर सब प्रतिशत निराकरण का लक्ष्य लेकर अधिकारी कर्मचारी कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि बालोद जिले के लिए हमने 500 करोड रुपए की लागत से उच्च दाब वाले विद्युत उपकेंद्र देवरी की सौगात दी है वही लगभग 11 करोड़ की लागत से चिखली से लेकर जुनवानी  तक सड़क निर्माण की घोषणा की उन्होंने कहा कि अधिकारी जहां का कर रहे हैं वहां और बेहतर काम करने और जहां कमी देखने को मिली वहां हिदायत भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के पहले पूरा करे सीमांकन
सीएम ने राजस्व कार्यों में तेजी लाने और सीमांकन कार्यों को बारिश से पहले पूरा करने कहा गया वहीं शत प्रतिशत स्कूली बच्चों का अभियान चलाकर जाति प्रमाण पत्र बनाने को कहा गया।बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय ने खाद,बीज की उपलब्धता की जानकारी ली।मुख्यमंत्री ने ने समुचित मात्रा में खाद ,बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।इसके अलावा  जिले में शिक्षा  गुणवत्ता की स्थिति की समीक्षा की। शिक्षा गुणवत्ता को बेहतर बनाने जरूरी  उपाय सुनिश्चित करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed