फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   CM Bhupesh Baghel inaugurated park named after his mother Bindeshwari and unveiled statue in balod

Chhattisgarh: मां को याद कर भावुक हुए CM, मंच पर नम हुईं आंखें; भूपेश बोले-केंद्रीय मंत्रियों के झूठ से परेशान

Mon, 10 Jul 2023 05:58 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 10 Jul 2023 05:58 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को अपनी मां को याद करते हुए भावुक हो गए। मंच पर खड़े होकर बार-बार अपनी नजरों को यहां-वहां घुमाते रहे। कभी मंच से पीछे मुड़कर देखते। जितना बोलते, उससे ज्यादा शांत रहते। उनकी आंखें भर आईं। फिर खुद को संभाला और कहा कि, मां को जब भी याद करता हूं तो कुछ बोल नहीं पता। 

विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel inaugurated park named after his mother Bindeshwari and unveiled statue in balod
मां को याद कर मंच पर भावुक हुए सीएम भूपेश बघेल। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को अपनी मां को याद करते हुए भावुक हो गए। मंच पर खड़े होकर बार-बार अपनी नजरों को यहां-वहां घुमाते रहे। कभी मंच से पीछे मुड़कर देखते। जितना बोलते, उससे ज्यादा शांत रहते। उनकी आंखें भर आईं। फिर खुद को संभाला और कहा कि, मां को जब भी याद करता हूं तो कुछ बोल नहीं पता। मां ने काफी कुछ सिखाया है। जब भी बोलना चाहता हूं आंखें और गला सब भर आता है। मुख्यमंत्री बघेल सोमवार को बालोद में मां स्वर्गीय बिंदेश्वरी देवी बघेल के नाम से बने पार्क का उद्घाटन करने और उनकी मूर्ति का अनावरण करने के लिए पहुंचे थे। 

विज्ञापन

पार्क के लिए मांगे थे 20 लाख, दिए एक करोड़ 
जिले के देवरी ब्लॉक के ग्राम भरदा में सोमवार को कार्यक्रम था। इस दौरान सीएम ने पार्क का उद्घाटन और उनकी मां की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद उद्यान के लिए घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। विधायक कुंवर सिंह निषाद ने केवल 20 लाख रुपये उद्यान के सौंदर्यीकरण के लिए मांगे थे, लेकिन मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कलेक्टर काफी सक्रिय हैं और वह बेहतर करेंगे। उन्होंने कहा की जगह मिली है तो लगना चाहिए। इस जगह पर भवन भी बने। जिससे शादी पार्टी का आयोजन के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर गार्डन बने। इसलिए उन्होंने एक करोड रुपये देने की घोषणा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Bhupesh Baghel inaugurated park named after his mother Bindeshwari and unveiled statue in balod
बालोद में सीएम भूपेश का किया गया स्वागत। - फोटो : संवाद

धान खरीदी की शुरुआत कांग्रेस ने की
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, पौने पांच साल का हमारा कार्यकाल रहा। दो साल तक कोरोना ने परेशान किया। हाथ बांध कर रह गए, लेकिन हमने सब के लिए काफी कुछ किया। आने वाले तीन महीने में आचार संहिता लग जाएगी। कहा जब प्रदेश का गठन हुआ तो कांग्रेस की एक महा बैठक हुई। उसमें उन्होंने 200 रुपये क्विंटल धान खरीदी का सुझाव दिया। फिर कांग्रेस ने घोषणापत्र में 250 रुपये बोनस शामिल किया। इसके बाद रमन सिंह की सरकार बनी तो उन्होंने 270 रुपये कर दिया और झूठ कहा कि भाजपा ने शुरू किया है। रमन सिंह ने 15 क्विंटल किया और अब हमने 20 क्विंटल किया। 

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्रियों के झूठ से परेशान हूं मैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज किसान सफल और उन्नत है। रकबा बढ़ा है। अब 20 क्विंटल के हिसाब से 140 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी होगी। बजट और बढ़ेगा। यहां केंद्रीय मंत्री आते हैं, झूठ बोलकर चले जाते हैं। मैं परेशान हूं। भाजपा ने किसानों को परेशान करने का काम किया है। आदिवासियों की जमीनें छीनने का काम किया है। सीएम ने कहा कि, जिस रेल लाइन का रेलमंत्री ने उद्घाटन किया, उसका मोदी जी फिर कर गए। जिस सड़क पर छह महीने से चलना शुरू हो गया, उसका उद्घाटन किया है। मोदी जी ने भी झूठ की पराकाष्ठा की। अमित शाह भी झूठ बोलने से बाज नहीं आए।

CM Bhupesh Baghel inaugurated park named after his mother Bindeshwari and unveiled statue in balod
सीएम भूपेश बघेल। - फोटो : संवाद

मां कहती थीं गरीब कल्याण के लिए काम करना है
सीएम भूपेश ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि यहां पर पीएससी में हमने भर्तियां शुरू की। उस पर जबरदस्ती धांधली की बात कहकर आरोप लगाए और लोगों को बरगलाने का काम किया। मां कहती थी गरीब कल्याण के लिए काम करना है और मैं कर रहा हूं। पहले आंख फोड़वा कांड हुआ, नसबंदी कांड हुए। हर चीज में कमीशन खोरी। क्या क्या नहीं बांटे, चप्पल से लेकर मशीन और मोबाइल तक को कमीशन के लिए नहीं छोड़ा। अब सब चीजें खातों में जा रही है। कहा कि, खुद रमन सिंह कहते थे एक साल कमीशन खोरी बंद कर दो 15 साल सरकार नहीं हिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed