फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   CM Baghel gave the mantra of victory to the workers

Balod: सीएम बघेल ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, PM पर साधा निशाना, बोले- अफवाह फैलाने का किया काम

Sat, 19 Aug 2023 05:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 19 Aug 2023 05:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मतदान के अधिकार से लेकर महिलाओं का अधिकार, महिलाओं को संपत्ति रखने का अधिकार नहीं था धान का समर्थन मूल्य इंदिरा जी के समय आया, बैंक में आम जनता को ले जाने का काम इंदिरा जी ने किया जब भी कांग्रेस को मौका मिला आम जनता को मजबूत बनाने का काम किया।

विज्ञापन
CM Baghel gave the mantra of victory to the workers
संकल्प शिविर को संबोधित करते सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करकाभाट पहुंचे। यहां सीएम ने विधानसभा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। बालोद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया जिसके बाद हजारों कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री ने संकल्प दिलाया। संकल्प में उन्होंने कहा की हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलेंगे पार्टी से जिसे भी प्रत्याशी बनाया जाएगा उसको विजयी बनाने के लिए हमेशा कार्य करेंगे। इस दौरान संगीता सिन्हा ने कविता सुनाई तो मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए बनारस के किसानों की तुलना में छत्तीसगढ़ के किसानों को 2100 रुपए क्विंटल के साथ खुशहाल बताया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मतदान के अधिकार से लेकर महिलाओं का अधिकार, महिलाओं को संपत्ति रखने का अधिकार नहीं था धान का समर्थन मूल्य इंदिरा जी के समय आया, बैंक में आम जनता को ले जाने का काम इंदिरा जी ने किया जब भी कांग्रेस को मौका मिला आम जनता को मजबूत बनाने का काम किया। केन्द्र ने चावल खरीदने से मना किया तो हमे चावल की नीलामी की प्रति क्विंटल 600 से लेकर 700 तक का नुकसान हुआ। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यहां पर हम 2100 रुपए क्विंटल में धान खरीद रहे हैं और एक तरफ मोदी जी बनारस से चुनाव लड़ते हैं वहां तो किसान 1200 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचते हैं। अब बताइए मोदी के क्षेत्र की जनता खुश है या हमारे छत्तीसगढ़ की वो तो प्रधानमंत्री हैं हमने उनसे बेहतर काम किया उन्होंने केवल अफवाह फैलाने का काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विधायक संगीता सिन्हा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सम्मान में एक कविता का गायन किया जिसमे सभी मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका साथ दिया। विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि इस बार पुनः कांग्रेस की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा इंसान को जब कोई नई जिम्मेदारी मिलती है उसके बाद अपने घर को जाते हैं पर मुख्यमंत्री सीधे कार्यालय पहुंचे और किसानों का कर्जा माफ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed