{"_id":"6694fed6296fee396609e557","slug":"child-dies-due-to-electric-shock-current-was-running-in-pipe-of-tent-in-balod-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod: करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत, टेंट के पाइप में दौड़ रहा था करंट, शिवलिंग स्थापना के दौरान हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod: करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत, टेंट के पाइप में दौड़ रहा था करंट, शिवलिंग स्थापना के दौरान हादसा
Mon, 15 Jul 2024 08:32 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 15 Jul 2024 08:32 PM IST
सार
बालोद जिले के ग्राम निपानी में सात वर्षीय एक बच्ची की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है जहां मासूम बच्ची का नाम मोनिका बताया जा रहा है उक्त घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
बालोद जिले के ग्राम निपानी में सात वर्षीय एक बच्ची की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है जहां मासूम बच्ची का नाम मोनिका बताया जा रहा है उक्त घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। आपको बता दें कि गांव में शिवलिंग स्थापना का कार्यक्रम चल रहा था जिस दौरान यह हादसा हुआ है पवित्र सोमवार के दिन शिवलिंग स्थापना का आयोजन किया गया था लेकिन एक मासूम की जान चली गई।
विज्ञापन
टेंट के पाइप में दौड़ रहा था करंट
ग्रामीणों के बताने के अनुसार गांव में शिवलिंग स्थापना का कार्यक्रम चल रहा था जिस दौरान गांव में बारिश भी हो रही है सुबह से ही पूरे क्षेत्र में बारिश हो रही है छाव के लिए आयोजन स्थल पर टेंट लगाया गया था लेकिन बारिश के कारण बिजली का करंट टेंट के पाइप में दौड़ रहा था जिसे छूने के बाद बच्ची हादसे का शिकार हुई और उसने दम तोड दिया जिसके बाद से वहां पर पूरे शहर की बिजली को बंद किया गया है।
विज्ञापन
और बढ़ सकता था हादसा
हादसे के समय मौसम तो खराब था ही साथ में वहां पर सैंकड़ों लोग मौजूद थे 7 साले मासूम बच्ची की मौत के बाद लोगों की आंखें खुली और आनन फानन में पूरी व्यवस्था को सुधारा गया अस्पताल में मासूम बच्ची का पोस्ट मॉडम किया जा रहा है जिसके बाद शव परिजनो को सौंप दिया जाएगा पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन