{"_id":"6ae57f22288fb8d51e044032","slug":"chhattisgarh-union-minister-shivraj-rally-postponed-in-in-raipur-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: केंद्रीय मंत्री शिवराज की रायपुर में होने वाली रैली स्थगित, बीजेपी ने इस वजह से लिया बड़ा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: केंद्रीय मंत्री शिवराज की रायपुर में होने वाली रैली स्थगित, बीजेपी ने इस वजह से लिया बड़ा फैसला
Sat, 31 Oct 2026 11:09 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:09 AM IST
सार
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का पिछले दिनों 76 साल की उम्र में निधन हो गया। इसके साथ ही सिंह का छत्तीसगढ़ का दौरा रद्द हो गया है। केंद्रीय मंत्री की माता के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक जताया है।
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का पिछले दिनों 76 साल की उम्र में निधन हो गया। इसके साथ ही सिंह का छत्तीसगढ़ का दौरा रद्द हो गया है। केंद्रीय मंत्री की माता के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक जताते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है कि माता के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। माँ का स्नेह और आशीर्वाद जीवन का सबसे बड़ा संबल होता है। उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शिवराज सिंह की माता का भोपाल एम्स में उपचार चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। आज दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार ग्राम जैत सीहोर में होगा।
विज्ञापन
भाजपा की रायपुर में होने वाली रैली स्थगित
बीजेपी का कांग्रेस के खिलाफ आज शनिवार को रायपुर में होने वाला 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' रैली स्थगित कर दी गई है। अब यह रैली पांच नवंबर को होगी। इस रैली की सभी तैयारी हो चुकी थी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान इसमें शामिल होने वाले थे। वे सुभाष स्टेडियम हॉकी मैदान से मरीन ड्राइव तक पदयात्रा करने वाले थे लेकिन उनकी माता और अहिवारा विधायक डोमनलालके के निधन से यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।