Chhattisgarh Election 2023: बालोद का ये बूथ दर्शा रहा तांदुला का गौरवशाली इतिहास, लोगों को कर रहा आकर्षित
आपको बता दें कि इस आदर्श मतदान केंद्र में तांदुला जलाशय के गेट, नहर-नाली, जलाशय में जल भराव इत्यादि को बहुत ही आकर्षक एवं सुंदर ढंग से प्रदर्शित किया गया है।
विस्तार
बालोद जिला प्रशासन द्वारा जिले के प्रसिद्ध जीवनदायिनी तांदुला जलाशय की थीम पर शासकीय प्राथमिक शाला भवन झलमला में स्थापित किए गए आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 79 लोगों में आकर्षण का केंद्र बन गया है। बालोद कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि जिले में यह मतदान केंद्र लोगों को आकर्षित कर रहा है, हमारी कोशिश है कि लोगों के हिसाब से फ्रैंडली वातावरण उन्हें दिया जा सके।
आपको बता दें कि इस आदर्श मतदान केंद्र में तांदुला जलाशय के गेट, नहर-नाली, जलाशय में जल भराव इत्यादि को बहुत ही आकर्षक एवं सुंदर ढंग से प्रदर्शित किया गया है।
बेहतरीन सेल्फी जोन
इसके अलावा मतदान केंद्र परिसर में तांदुला जलाशय की थीम पर बेहतरीन सेल्फी जोन का भी निर्माण किया गया है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि 30 मतदान केंद्रों को इसी तरह डेवलप किया गया है जिससे मतदान का प्रतिशत बढ़ने के साथ ही जनता का उत्साह बढ़े।