फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Chhattisgarh Election 2023: 1500 EVMs reached Balod first level checking started

Chhattisgarh Election 2023: बालोद में पहुंची 1500 EVM, फर्स्ट लेवल चेकिंग शुरू; पाकुरभाट बना स्ट्रांग रूम

Thu, 15 Jun 2023 04:00 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 15 Jun 2023 04:00 PM IST
सार

निर्वाचन आयोग की ओर से ईवीएम की सुरक्षा को लेकर तगड़ी व्यवस्था की गई है। स्ट्रांग रूम की खिड़कियों को ईंट से पैक किया गया है। निगरानी के लिए 24 घंटे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। निर्देशों से उन्हें अवगत कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Election 2023: 1500 EVMs reached Balod first level checking started
कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में तेजी आ गई है। आने वाले तीन महीनों में चुनाव के दिन और करीब आ जाएंगे। ऐसे में राजनीतिक दलों के साथ-साथ प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। बालोद के ग्राम झलमला से लगे पाकुरभाट को स्ट्रांग रूम में तब्दील किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 1500 ईवीएम पहुंच चुकी है और फर्स्ट लेवल चेकिंग शुरू कर दी गई है। ये पूरे जून महीने तक चलेगी। पारदर्शिता के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया है। 

विज्ञापन


बालोद पहुंची इन ईवीएम की निगरानी खुद कलेक्टर कुलदीप शर्मा और एसपी डॉक्टर जितेंद्र यादव कर रहे हैं। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव के पूर्व तैयारी चल रही है। ताकि चुनाव के समय किसी भी प्रकार की परेशानी और मशीनों में खराबी न आए। स्ट्रांग रूम में लगभग 1500 ईवीएम रखी हुई है। सभी की जांच की जा रही है। खराब मशीनों को अलग किया जा रहा है जांच 27 जून तक चलेगी। बताया कि चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के साथ बैठक की जा रही है। 
विज्ञापन




सुरक्षा को देखते हुए लाइव वेब कास्टिंग
निर्वाचन आयोग की ओर से ईवीएम की सुरक्षा को लेकर तगड़ी व्यवस्था की गई है। स्ट्रांग रूम की खिड़कियों को ईंट से पैक किया गया है। निगरानी के लिए 24 घंटे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। निर्देशों से उन्हें अवगत कराया जा रहा है। सुरक्षा को देखते हुए लाइव वेबकास्टिंग चल रही है, जिसका सीधा कनेक्शन सीईओ छत्तीसगढ़ के पास है। वहीं स्ट्रांग रूम में।सीसीटीवी कैमरे इत्यादि भी इंस्टॉल किए जा रहे हैं। मशीनों के जांच के लिए हैदराबाद से इंजीनियर भी पहुंचे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed