CG Election 2023: बालोद में 2018 के अपेक्षा 2023 के चुनाव में हुआ अधिक मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी बधाई
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत बालोद जिले में मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ।
विस्तार
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत बालोद जिले में मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। जिला प्रशासन के विशेष प्रयासों से जिले में इस बार पिछले विधानसभा निर्वाचन से मतदान में बढ़ोतरी हुई है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन 2018 में जिले में मतदान का प्रतिशत 82.43 प्रतिशत था, जो कि इस वर्ष विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी करते हुए 83.51 प्रतिशत मतदान हुआ है। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 83.51 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें संजारी-बालोद विधानसभा में 84.83 प्रतिशत, डौंडीलोहारा विधानसभा में 81.89 प्रतिशत तथा गुंडरदेही विधानसभा में 83.76 प्रतिशत मतदान हुआ।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए वृहद रूप से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से जिले के मतदाताओं एवं आम नागरिकों को लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व की जानकारी देते हुए, उन्हें सभी प्रकार के निर्वाचनों में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया। जिले में सभी वर्गों के मतदाताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा ने शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न होने पर जिले के सभी मतदाताओं, आम नागरिकों एवं निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
संजारी बालोद विधानसभा-59
पुरूष मतदाता- 109699, महिला मतदाता 114364, कुल मतदाता- 224063
हुआ मतदान
पुरुष- 93255 (85.01%), महिला- 96819 (84.66%)
कुल मतदान- 190074 (84.83%)
डौंडीलोहारा विधानसभा-60
पुरूष मतदाता- 107611, महिला मतदाता- 113124, थर्ड जेंडर मतदाता- 02, कुल मतदाता- 220737
हुआ मतदान
पुरुष- 87805 (81.59%), महिला- 92952 (82.17%), थर्ड जेंडर- 01 (50%)
कुल मतदान- 180758 (81.89%)
गुंडरदेही विधानसभा-61
पुरूष मतदाता- 121582, महिला मतदाता- 122562, थर्ड जेंडर मतदाता- 07, कुल मतदाता- 244154
हुआ मतदान
पुरुष- 102134 (84.00%), महिला- 102360 (83.51%),
कुल मतदान- 204494 (83.76%)
कुल मतदाता- 688954
मतदान हुआ- 575326
कुल मतदान प्रतिशत- 83.51 प्रतिशत
2013-
संजारी बालोद 59- 83.85%
डौंडीलोहारा 60- 80.29%
गुंडरदेही 61- 82.78%
कुल- 82.24%
2018-
संजारी बालोद 59- 84.64%
डौंडीलोहारा 60- 81.46%
गुंडरदेही 61- 83.45%
कुल- 83.18%
2023-
संजारी बालोद 59- 84.83%
डौंडीलोहारा 60- 81.89%
गुंडरदेही 61- 83.76%
कुल- 83.51%