फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Car goes out of control and falls into drain in Balod, doctor dies due to drowning

Road Accident in Balod: बारिश के चलते दिखना हुआ कम, अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, डूबने से डॉक्टर की मौत

Sun, 21 Jul 2024 10:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 21 Jul 2024 10:58 AM IST
सार

बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र अंतर्गत में एक डॉक्टर अपनी कार सहित नाले में जा गिर,  जहां उसकी डूबने से मौत हो गई। आशंका है कि भारी बारिश के चलते चालक को दिखना कम हो गया होगा, जिस वजह से यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
Car goes out of control and falls into drain in Balod, doctor dies due to drowning
Balod Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र अंतर्गत में एक डॉक्टर अपनी कार सहित नाले में जा गिर,  जहां उसकी डूबने से मौत हो गई। आशंका है कि भारी बारिश के चलते चालक को दिखना कम हो गया होगा, जिस वजह से यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


भारी बारिश में पुलिस ने उन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला। कार के परखच्चे उड़ गए हैं। मृतक युवक बालोद के ग्राम भानपुरी का रहने वाला बताया जा रहा है, जो कि दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक में पदस्थ था। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। गुरुर ब्लॉक के भुलन डबरी की यह घटना बताई जा रही है।
विज्ञापन


गुरुर थाना प्रभारी तुल सिंह पट्टावी ने पूरी घटना की पुष्टि की है। बीती रात हो रही मूसलाधार बारिश, जो की शाम छह बजे से पूरी रात हुई। इसी दौरान की घटना बताई जा रही है। वहीं सरपंच भानपुरी अरुण साहू ने बताया कि मृतक थानेश साहू मेडिकल कर्मचारी था। रात में पुलिस द्वारा शव को रेस्क्यू कर अस्पताल में रखवा दिया गया था और अभी पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा मर्ग कायम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम से लौट रहा था डॉक्टर
मृतक थानेश साहू अपने काम से लौट रहा था। हादसा भुलन गांव और मंदिर के बीच हुआ है। कार बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि बारिश में कुछ नजर ना आने की वजह से यह हादसा हुआ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed