फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Bulldozer runs on illegal complex in Balod

Balod: बालोद में अवैध कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर, छावनी में तब्दील हुआ गुरुर

Fri, 12 Jul 2024 09:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 12 Jul 2024 09:51 AM IST
सार

बालोद जिले के गुरुर नगर में आज सुबह से पुलिस और प्रशासन द्वारा बाजार चौक में बने कॉम्प्लेक्स को तोड़ा जा रहा है। पूरा शहर छावनी में तब्दील है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।

विज्ञापन
Bulldozer runs on illegal complex in Balod
Balod News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के गुरुर नगर में आज सुबह से पुलिस और प्रशासन द्वारा बाजार चौक में बने कॉम्प्लेक्स को तोड़ा जा रहा है। पूरा शहर छावनी में तब्दील है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। वहीं, नगर के व्यापारी इसका विरोध कर रहे हैं। महिलाएं यहां पर रोने लगी और इस बीच बुलडोजर कार्रवाई जारी रही। पूरे मामले पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने कहा कि यहां पर प्रशासन द्वारा किसी तरह से व्यापारियों को नोटिस नहीं दिया गया है केवल 24 घंटे का समय देकर इसे तोड़ दिया जा रहा है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार व्यापारी संघ द्वारा शहर में कांप्लेक्स बनाया जा रहा था। जिसपर भाजपा द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद अब तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। सुबह से पुलिस के आला अधिकारी सभी मौजूद हैं। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा यहां पहुंची। उन्होंने इस कार्रवाई को लेकर प्रशासन और भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर भाजपा सरकार के दबाव में शासन काम कर रहा है। यहां पर व्यापारियों को नोटिस नहीं दिया गया। सीधे कार्रवाई की जा रही है और यह कॉम्प्लेक्स व्यापारियों की भविष्य के लिए था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed