{"_id":"681a3770716dc96c28028e13","slug":"bike-riders-hit-a-truck-from-behind-in-balod-one-died-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod: ट्रक में पीछे से घुसे बाइक सवार, एक की मौके पर मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod: ट्रक में पीछे से घुसे बाइक सवार, एक की मौके पर मौत, दूसरा घायल
Tue, 06 May 2025 09:53 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 06 May 2025 09:53 PM IST
सार
टोल प्लाजा और पुरूर के पुलिसकर्मियों ने बताया कि ट्रक सड़क किनारे खड़ा हुआ था, दो बाइक सवार ट्रक में पीछे से घुस गए।
विज्ञापन
पुलिस थाना पुरुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्दनाक हादसा हुआ है। जगतरा टोल प्लाजा के पास बाइक सवार दो लोग पीछे से ट्रक में जा घुसे। हादसे में मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। हादसे के बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां एक को मृत घोषित किया गया। वहीं, दूसरे का इलाज किया जा रहा है। मृतक का नाम राममूर्ति ग्वाल निवासी लाल बगीचा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
टोल प्लाजा और पुरूर के पुलिसकर्मियों ने बताया कि ट्रक सड़क किनारे खड़ा हुआ था, दो बाइक सवार ट्रक में पीछे से घुस गए। बताया जा रहा है कि रात के समय रोशनी कम होने से यह हादसा हुआ है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही।
विज्ञापन
डेंजर जोन बना हाइवे
राष्ट्रीय राजमार्ग-30 आवागमन के लिए इन दोनों डेंजर जोन बना हुआ है। कल ही यहां पर खड़े ट्रक में यात्रियों से भरी बस घुसने से एक की मौत हो गई थी। वहीं कुछ दिन पहले ही बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई थी। लगातार इस मार्ग पर हादसों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। खासकर मरकाटोला घाट से लेकर पुरूर तक सबसे ज्यादा हादसे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन