फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Bike collides with tree in Pali s Ranimai three Died

दर्दनाक: पाली के रानीमाई में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, तीन दोस्तों की मौत, सियादेवी मंदिर जा रहे थे सभी

Tue, 09 Jul 2024 09:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 09 Jul 2024 09:02 PM IST
सार

हादसे में देवा निषाद, नमन सेन, खिलेश पटेल की मौके पर मौत हो गई, वे तीनों एक ही गाड़ी में सवार थे और वो घूमने के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन
Bike collides with tree in Pali s Ranimai three Died
सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली जिले में तेज रफ्तार वाहन का एक बार फिर से कहर देखने को मिला है, जहां पर सड़क हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई है। तीनों एक साथ घूमने के लिए आए थे। जिस दौरान पेड़ से उनकी बाइक टकराई और वह काल के गाल में समा गए। तीनों युवक दुर्ग जिले के ग्राम विनायक पुर के रहने वाले थे जो कि सियादेवी मंदिर घूमने आए हुए थे। तीनों मृतकों के सिर पर गंभीर चोट आने से मौत हो गई।

विज्ञापन


पांच लोगों का घूमने का था प्लान
इस हादसे में देवा निषाद, नमन सेन, खिलेश पटेल की मौके पर मौत हो गई, वे तीनों एक ही गाड़ी में सवार थे और वो घूमने के लिए जा रहे थे। जहां रानीमाई से थोड़ी दूर पेड़ से जाकर टकरा गए। हादसे में मौके पर तीनों की मौत हो गई। इनके साथ नमन सेन के भाई डेविड सेन और उनकी दोस्त डिलेश्वरी साहू भी घूमने आए थे, जो थोड़ी दूर थे। हादसे की जानकारी मिली तो वे उनके पास आए, जहां सभी को एंबुलेंस में ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


तीनों थे जिगरी दोस्त 
आपको बता दें कि तीनों दोस्त थे जो घूमने के लिए निकले हुए थे और विनायकपुर से कुल पांच लोग पहुंचे हुए थे। मौके पर सूचना के बाद पुलिस पहुंची और मृतकों के परिजनों को सूचना दी। तीनों के शवों को बालोद जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस द्वारा मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed