फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Banned trees cut for illegal plotting administration started investigation in Balod

Balod: अवैध प्लॉटिंग के लिए काट दिए प्रतिबंधित वृक्ष, प्रशासन ने शुरू की जांच, विधायक सिन्हा ने कही ये बात

Tue, 21 May 2024 04:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 21 May 2024 04:34 PM IST
सार

अवैध प्लॉटिंग और प्रतिबंधित लकड़ियों को कांटे जाने का मामला सामने आया है जिस पर एसडीएम पूजा बंसल ने तहसीलदार हनुमंत श्याम को जांच के लिए निर्देशित किया है।

विज्ञापन
Banned trees cut for illegal plotting administration started investigation in Balod
अवैध प्लॉटिंग के लिए काट दिए प्रतिबंधित वृक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के गुरुर नगर अंतर्गत एनएच 930 के समीप गुलमोहर कॉलोनी के पीछे अवैध प्लॉटिंग और प्रतिबंधित लकड़ियों को कांटे जाने का मामला सामने आया है जिस पर एसडीएम पूजा बंसल ने तहसीलदार हनुमंत श्याम को जांच के लिए निर्देशित किया है। वहीं पूरे मामले पर विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि प्लॉटिंग एक विधिवत प्रक्रिया है अगर नियमों की अनदेखी की गई है तो कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन

 

दरअसल गुरुर नगर में अवैध प्लॉटिंग के लिए जमीन बराबर कर मुरम बिछाया गया वहीं किनारे लगे प्रतिबंध अर्जुन वृक्ष की बली दे दी है जिसके बाद पटवारी ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय पटवारी ने जांच रिपोर्ट तलब कर दिया है इस मामले में एक शासकीय शिक्षक और एक सामाजिक क्षेत्र के कथित नेता के शामिल होने की बात सामने आ रही है हालांकि जांच के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन

खसरा नंबर 91/1 का मामला

यह पूरा मामला खसरा नंबर 91/1 का है जहां पर टुकड़ों में प्लॉटिंग किया जा रहा है और यह जमीन जगदीश राम के नाम से था जिसे जमीन दलाल केशव देवांगन ने अपनी पत्नी के नाम पर खरीदा है हालाकि मामला अभी प्रक्रियाधीन है और जमीन रजिस्ट्री होने के बाद नामांतरण नहीं हो पाया है लेकिन नामांतरण के पहले ही प्लॉटिंग की पूरी तैयारी हो चुकी है यहां पर मुरम बिछा दिया गया है वहीं बता दें इस खसरा नंबर के कई टुकड़े किए गए हैं जिसमे कई नामचीन लोगों के नाम पर जमीनें ऑनलाइन देखी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

3 अर्जुन वृक्ष कांटा रिपोर्ट तलब

संबंधित खसरा के पटवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय एसडीएम महोदय के निर्देश पर जांच रिपोर्ट बना दिया गया है और जांच के दौरान पाया गया की तीन प्रतिबंध का हुआ वृक्ष को काटा गया है वहीं अवैध प्लाटिंग भी किया जा रहा है खसरा नंबर 91 बाते एक में टुकड़ों में यह कार्रवाई की जा रही है उन्होंने कहा कि रिपोर्ट बना कर तहसीलदार को दे दिया गया है आगे कार्रवाई तहसीलदार द्वारा की जाएगी।


होगी कार्रवाई

गुरुर एसडीएम पूजा बंसल ने कहा कि मामले में जांच के लिए कहा गया है रिपोर्ट तहसीलदार के पास पहुंच चुका है मैं अभी छुट्टी में हूं छुट्टी में आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी वहीं जब हमने तहसीलदार हनुमंत श्याम ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पटवारी को जांच करने भेजा गया था और पटवारी द्वारा रिपोर्ट बनाकर जमा कर दिया गया है इस अवैध प्लाटिंग और पेड़ कटाई के मामले को लेकर कार्रवाई की जाएगी।


नियम की अनदेखी पर हो कार्रवाई

पूरे मामले में स्थानीय विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि अवैध प्रोटीन हुई है और नियमों का पालन नहीं किया गया है तो इस पर जरूर कार्रवाई होनी चाहिए उन्होंने कहा कि यदि इस पर कार्रवाई नहीं होती है तो हम स्वयं प्रशासन को इस पूरे मामले से अवगत कराएंगे ताकि कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो सके।


धोबनपुरी और पेंवरो में भी तैयारी

आपको बता दें कि इसी जमीन दलाल के द्वारा धोबनपुरी और पेंवरों में भी अवैध प्लॉटिंग करने की तैयारी की जा रही है जिसे लेकर भी प्रशासन बड़ी कार्रवाई की जा सकती है हालांकि इस क्षेत्र में खसरा नंबर और जमीन का हिस्सा कौन सा होगा यह सामने नहीं आया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed