Balod: संकल्प शिविर का कियाा जाएगा आयोजन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम में होंगे शामिल
विधायक संगीता सिन्हा ने बताया कि इस संकल्प शिविर में पार्टी के करीब पांच हजार कार्यकर्ता पहुंचेगें एक विधानसभा क्षेत्र से पांच हजार कार्यकर्ता संकल्प शिविर में भाग लेंगे। इस अभियान में हर पोलिंग बूथ से एक सोशल मीडिया समन्वयक बनाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालोद जिले के संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करकाभाट में संकल्प शिविर का आयोजन किया जाएगा जहां पर बूथ स्तर के लगभग तीन हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस आयोजन के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तैयारी में जुटी हुई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस आयोजन को संबोधित करने पहुंचेंगे। इस आयोजन के संदर्भ में पूर्व विधायक ने कहा कि यह एक संकल्प होगा कांग्रेस द्वारा चुने हुए प्रत्याशी के जीत के लिए कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक आगे बढ़ाने के लिए विधायक संगीता सिन्हा एवं भैयाराम सिन्हा ने आयोजन की तैयारियों का जिम्मा उठाया हुआ है। आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से यह संकल्प शिविर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विधायक संगीता सिन्हा ने बताया कि इस संकल्प शिविर में पार्टी के करीब पांच हजार कार्यकर्ता पहुंचेगें एक विधानसभा क्षेत्र से पांच हजार कार्यकर्ता संकल्प शिविर में भाग लेंगे। इस अभियान में हर पोलिंग बूथ से एक सोशल मीडिया समन्वयक बनाया जाएगा। कांग्रेस पार्टी का सभी संकल्प शिविरों में बूथ प्रबंधन पर फोकस होगा हम इस आयोजन को लेकर विधानसभा के नेताओं में जिम्मेदारियों का भी विभाजन कर चुके हैं जो निमंत्रण से लेकर भोजन व्यवस्था सभी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
संकल्प जीत का, संकल्प एकजुटता का
19 अगस्त को आयोजित होने वाले संकल्प शिविर के आयोजन स्थल की जिम्मेदारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा संभाले हैं। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि संकल्प शिविर का मतलब यह है कि हम सब कार्यकर्ता एकजुटता से एक प्रत्याशी के लिए कांग्रेस के लिए जीत का संकल्प लें यह प्रशिक्षण भी होगा जिसे हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सबको दिशा निर्देशित करेंगे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि 15 साल के संघर्ष का नतीजा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक घर-घर तक पहुंचाने का काम किया यह योजना ही हमारी पहचान है।