फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Balod felt proud More than 30 children of district got selected in police department

गौरवांवित हुआ बालोद: जिले के 30 से अधिक बच्चे हुए पुलिस विभाग में चयनित, पुलिस अधीक्षक से मिलकर रखी अपनी बात

Wed, 30 Oct 2024 05:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 30 Oct 2024 05:35 PM IST
सार

लंबे इंतज़ार के बाद छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में विभिन्न पदों के लिए परिणाम जारी हुआ है. इसमें बालोद जिले के 30 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन हुआ है जो की बालोद जिले के लिए बड़े ही गर्व की बात है

विज्ञापन
Balod felt proud More than 30 children of district got selected in police department
30 से अधिक बच्चे हुए पुलिस विभाग में चयनित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे इंतज़ार के बाद छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में विभिन्न पदों के लिए परिणाम जारी हुआ है. इसमें बालोद जिले के 30 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन हुआ है जो की बालोद जिले के लिए बड़े ही गर्व की बात है इसमें सब इंस्पेक्टर से लेकर प्लाटून कमांडर सहित अन्य पुलिस विभाग के पद शामिल हैं आज विभिन्न पदों पर चयनित हुए अभ्यर्थी बालोद जिला पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे जहां पर उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान आने वाली समस्याओं और पुलिस विभाग में शामिल होने पर उनका स्वागत किया उन्होंने कहा कि अपने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार बेहतर ढंग से कम करें और जीवन में आपको बहुत तरक्की मिलेगी आप सभी बेहतर कार्यों के दम पर पुलिस विभाग के उच्च पदों पर प्रमोशन का सकते हैं। 

विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में करें काम
पुलिस अधीक्षक एस आर भगत ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हम उसे समय में पुलिस विभाग में शामिल हुए थे जब संसाधनों की कमी थी इंटरनेट नहीं था ट्रेनिंग कैंप भी नहीं हुआ करते थे आज आप लोगों की मेहनत भी रंग लाई है भले ही थोड़ा समय लगा लेकिन आप सभी की मेहनत आज पूरे जिले वासियों के समक्ष उभर कर सामने आई है आप सभी को आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं उन्होंने कहा कि विभिन्न पदों पर रहकर आप लोगों की सेवा कर सकते हैं सब इंस्पेक्टर से भर्ती होकर आप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर जा सकते हैं उन्होंने कहा कि अपने वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में बेहतर कार्य दक्षता का प्रदर्शन करेंगे तो आपको पुलिस विभाग में अच्छा पहचान मिल पाएगा उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग का जो थीम है उसे लेकर हमेशा आप काम करेंगे उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


इन पदों पर हुआ है चयन
पुलिस अधीक्षक ने चयनित अभ्यर्थियों को गुलदस्ता भेंट करते हुए उनके सूबेदार, उपनिरीक्षक, प्लाटून कमांडर पद में चयनित होने पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. साथ ही पुलिस अधीक्षक ने उन्हें भविष्य की योजनाएं, पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून का पालन, आमजनों से व्यवहार, पुलिस विभाग में किए जाने वाले दैनिक कार्यों आदि के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दिया.
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहनत से मिली सफलता - चयन की थी उम्मीद
पुलिस अधीक्षक से भेंट करने पहुंचे सीमा बोदेलकर ने बताया कि लंबे समय से मैंने यह सोच कर रखा था कि मुझे पुलिस सेवा में ही जाना है इसके लिए भले ही समय लगा लेकिन मैं मेहनत करती रही और मैं मेहनत करना कभी बंद नहीं किया और हमने काफी इंतजार के बाद यह पद हासिल किया है तो मुझे बहुत अच्छा लग रहा है मैं बात नहीं सकती बस ट्रेनिंग में जाना है और वर्दी पहनकर लोगों की सेवा करनी है इसी के साथ ही झलमला निवासी प्रतिभा पटेल जो कि सब इंस्पेक्टर के पद पर चयनित हुई है उन्होंने भी इस भारती को लेकर खुशी जाहिर की और कहा कि एकाग्र मन से मैं पुलिस विभाग में जॉइनिंग करने की तैयारी की थी और मेरा चयन भी हुआ है इसी के साथ ही वैभव साहू ने भी अपना अनुभव शेयर किया और अन्य चयनित अभ्यर्थियों ने भी अपना अनुभव लक्ष्य के बारे में चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed