फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Bajrang Dal took out the funeral procession of the former CM and then burnt in Balod

Balod: बजरंग दल ने निकाली पूर्व सीएम की शव यात्रा फिर कर दिया दहन, भूपेश बघेल की खिलाफ की नारेबाजी

Tue, 27 Aug 2024 04:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 27 Aug 2024 04:04 PM IST
सार

बालोद नगर में आज बजरंग दल द्वारा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया पहले तो जय स्तंभ से बजरंगियों ने पूर्व मुख्यमंत्री की शव यात्रा निकाली। 

विज्ञापन
Bajrang Dal took out the funeral procession of the former CM and then burnt in Balod
बजरंग दल ने निकाली पूर्व सीएम की शव यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद नगर में आज बजरंग दल द्वारा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया पहले तो जय स्तंभ से बजरंगियों ने पूर्व मुख्यमंत्री की शव यात्रा निकाली जिसके बाद नगर भ्रमण कर वापिस लौटे और जय स्तंभ चौक पर हो पुतला दहन कर दिया पुलिस द्वारा पुतला बुझाने प्रयास किया गया लेकिन पुतला दहन करने में बजरंगी सफल हुए इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के विरोध में नारेबाजी भी की गई।

विज्ञापन


बालोद बजरंग दल के सदस्य आशुतोष कौशिक ने कहा कि यहां पर आज हमने प्रदर्शन किया है राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ वो कहते तो स्वयं को रामभक्त हैं लेकिन हमेशा अपनी ओछी मानसिकता लिए हुए बजरंगियों के खिलाफ ऊलजुल बयान बाजी करते हैं वही उमेश कुमार सेन ने कहा कि ऐसे लोगों को छत्तीसगढ़ और देश में रहने की जरूरत नहीं है इसलिए हमने आज उनका सब यात्रा निकाल कर पुतला दहन भी किया है उनके द्वारा मुख्यमंत्री रहते हुए बजरंगी को गुंडा कहकर संबोधित किया गया था और लगातार उनके द्वारा हमें टारगेट किया जा रहा है जिसे हम विरोध दर्ज कर रहे हैं। नगर सहसंयोजक सोनू भारद्वाज ने कहा कि लगातार पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा अमर यदि बयान बाजी बजरंग दल को लेकर की जाती है आखिर हम ऐसा क्यों सुन बजरंग दल के सदस्य हमेशा सनातन और हिंदुत्व के लिए लड़ते आए हैं और यहां के पूर्व मुख्यमंत्री केवल दिखावा करते हैं और यह सभी से छुपा हुआ नहीं है।
विज्ञापन


पुतला दहन करने में रहे सफल 
आपको बता दें कि बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद द्वारा संयुक्त रूप से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ प्रदर्शन किया गया इस दौरान सब यात्रा भी निकल गई और पुतला दहन भी किया गया। पुलिस और बजरंग दल के सदस्यों के बीच पुतला दहन को लेकर कशमकश चला रहा परंतु बजरंग दल के सदस्य पुतला दहन करने में सफल रहे इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई बजरंग दल के सदस्यों ने बताया कि जब तक वह बजरंग दल के सदस्यों से माफी नहीं मांगते उनके खिलाफ प्रदर्शन चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफिला विवाद
आपको बता दें कि भूपेश बघेल के काफी लोगों को बजरंग दल के सदस्यों द्वारा रोकने का प्रयास किया गया था जिसके बाद इस मामले में तूल पकड़ लिया यह पूरा मामला भिलाई से जुड़ा हुआ है देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी की विरोध में प्रदर्शन में शामिल होने पूर्व मुख्यमंत्री जा रहे थे इसी दौरान यह घटना घटित हुई इसके बाद बजरंगियों और पूर्व मुख्यमंत्री आमने-सामने हैं इसी विषय को लेकर आज बजरंग दल द्वारा बालू शहर में भी प्रदर्शन किया गया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed