फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   As soon as they got out of jail they committed a theft police arrested both of them within a few hours in Balo

Balod: जेल से निकलते ही चोरी की वारदात को दिया अंजाम, चंद घंटों में पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

Wed, 13 Nov 2024 07:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 13 Nov 2024 07:24 PM IST
सार

बालोद जिले के राजहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोना और चांदी चुराने वाला आरोपी चंद घंटों में पुलिस की गिरफ्त में आ गया आरोपियों द्वारा 6 लाख 24 हजार 600 रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। 

विज्ञापन
As soon as they got out of jail they committed a theft police arrested both of them within a few hours in Balo
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के राजहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोना और चांदी चुराने वाला आरोपी चंद घंटों में पुलिस की गिरफ्त में आ गया आरोपियों द्वारा 6 लाख 24 हजार 600 रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है दोनों इससे पहले जेल में थे रिहा होते ही फिर घटना को अंजाम दिया गया था मामले में दोनों आरोपियों का नाम देशमुख यादव और उत्तम देशमुख बताया जा रहा है।

विज्ञापन


इलाज कराने गए थे दातार 
थाना प्रभारी मनोज तिर्की ने बताया कि प्रार्थी महेन्द्र प्रताप मौर्य निवासी दल्लीराजहरा इलाज कराने के लिए मीना दातार गया हुआ था और चाबी को अपने पड़ोस के घर छोड़ा था जहां घर से बाहर निकले महेंद्र को फोन आया कि उसके घर का ताला तोड़ने का प्रयास किया घर जाकर देखा तो ताला सुरक्षित था परंतु जब घर के अंदर पहुंचे तो आंखें फटी रह गई दरअसल कर सेट को तोड़कर घर में दाखिल हुए थे घर जाकर देखने पर पता चला कि जिस जगह पर सोने और चांदी के जेवरात रखे हुए थे पूरी तरह अस्त-व्यस्त था सारे जेवरात लूट लिए गए थे जिसके बाद प्रार्थी महेंद्र ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस द्वारा मामले में जांच शुरू किया गया लगभग 6 लाख 23 हजार रुपए के जेवरात चोरी हुए थे।

विज्ञापन


नगर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर चित्रा वर्मा ने बताया कि आरोपी उत्तम देशमुख जो कि दो महापूर्व ही जेल से रिहा होकर आया था वह प्रार्थी से इलाज करने के दौरान वहां मिला था और उसने बातों बातों में पूछ लिया था कि वह घर वापस कब जाएगा इसी का फायदा उठाकर वह उसके घर चोरी करने पहुंचा था, पुलिस ने संदेह के आधार पर उत्तम देशमुख को गिरफ्तार किया जहां उसने पूछताछ करने पर अपना अपराध कबूल करना स्वीकार किया दरअसल दरवाजे का ताला नहीं टूटने पर उसने सीट तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया उसके साथ उसका साथी भी शामिल था मामले में पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और सभी चोरी किए गए सामानों को जप्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed