फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   A truck hit a father and daughter riding a bike in Balod

Balod Accident: ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर बिखरे पिता के शरीर के चिथड़े; बेटी की हालत गंभीर

Mon, 10 Jul 2023 10:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 10 Jul 2023 10:35 PM IST
सार

दशगात्र में शामिल होने जा रहे पिता और बेटी को तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने रौंदा। पिता की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
A truck hit a father and daughter riding a bike in Balod
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय के गुंडरदेही अर्जुंदा मुख्य मार्ग के बाघमरा तांदुला नदी पुल के पास अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार पिता और बेटी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पिता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बेटी गंभीर रूप से घायल है। युवती को गंभीर हालत में इलाज के लिए सीएचसी गुंडरदेही ले जाया गया है।

विज्ञापन

घटना की जानकारी गुंडरदेही पुलिस को जैसे ही मिली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक का पंचनामा तैयार कर पीएम के लिए शव को मॉर्चरी में भेज दिया। बता दें कि घटना स्थल पर शव क्षत विक्षत हो गया था। शरीर के टुकड़े सड़कों पर बिखरे हुए थे। घटना के बाद सड़क भी बाधित हो हुए। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के लिए बता दें कि बाइक सवार दोनों पिता दीनू चंद्राकर की उम्र 45 वर्ष और बेटी ट्विंकल चंद्राकर 21 वर्ष राजनांदगांव जंगलेसर से दशगात्र कार्यक्रम में ग्राम मुंदेरा आ रहे थे। तभी गुंडरदेही के बाघमरा तांदुला नदी पुल के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। फिलहाल, ट्रक ड्राइवर फरार है। पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed