{"_id":"681c33128e72894606019a19","slug":"a-minor-died-after-coming-in-contact-with-a-high-tension-wire-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod News: सोलर लाइट पोल लगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आया नाबालिग, मौके पर हुई मौत; परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod News: सोलर लाइट पोल लगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आया नाबालिग, मौके पर हुई मौत; परिजनों में कोहराम
Thu, 08 May 2025 09:59 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 08 May 2025 09:59 AM IST
सार
बालोद जिले के सुरेगाव थाना छेत्र अंतर्गत ग्राम हथौद में सोलर लाइट का पोल लगाते वक्त बड़ी घटना घट गई। जहा हाईटेंशन तार से संपर्क में आने के बाद 16 साल के नाबालिक की मौत हो गई।
विज्ञापन
Balod News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालोद जिले के सुरेगाव थाना छेत्र अंतर्गत ग्राम हथौद में सोलर लाइट का पोल लगाते वक्त बड़ी घटना घट गई। जहा हाईटेंशन तार से संपर्क में आने के बाद 16 साल के नाबालिक की मौत हो गई। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि जहां पर सोलर लाइट का पोल लगाया जा रहा था वहीं पर हाईटेशन तार गई हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले में सोलर लाइट का पोल लगाने वाले ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वहीं मामले में सबसे बड़ी बात ये है कि नाबालिक से पोल लगाने का काम करवाया जा रहा था। अब मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर जाच में जुट चुकी है। वहीं नाबालिग की मौत के बाद ग्राम दुधली के ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं। लोग मुआवजा की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
घटना का एक 18 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें युवक पोल से जमीन पर गिरते दिख रहा है। वहीं उसके साथ पोल भी जमीन पर गिर गया, घटना बेहद भयावह है वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कैसे नीचे लोग खड़े हैं पोल के पास ऊपर से लड़का गिर गया।
विज्ञापन