फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   72 people fell ill after eating Pitru Bhojan including 22 children two in critical condition in Balod

Balod: पितृ भोज खाकर बीमार हुए 72 लोग, 22 बच्चे भी शामिल, दो की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर

Mon, 30 Sep 2024 05:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 30 Sep 2024 05:17 PM IST
सार

बालोद जिले के डोंडी लोहारा ब्लॉक के ग्राम खामभाट से पितृ भोज करने के बाद त्राहि त्राहि मच गई लोग उल्टी दस्त का शिकार होने लगे दरअसल गांव में चैन सिंह के यहां पितृ भोज का आयोजन किया गया था। 

विज्ञापन
72 people fell ill after eating Pitru Bhojan including 22 children two in critical condition in Balod
पितृ भोज खाकर बीमार हुए 72 लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के डोंडी लोहारा ब्लॉक के ग्राम खामभाट से पितृ भोज करने के बाद त्राहि त्राहि मच गई लोग उल्टी दस्त का शिकार होने लगे दरअसल गांव में चैन सिंह के यहां पितृ भोज का आयोजन किया गया था जहां 50 परिवार के लोग शामिल हुए थे और भोजन करने के कुछ घंटों बाद लोगों की तबियत बिगड़ने लगी जिसमे सबसे ज्यादा बच्चे और महिलाएं शामिल है आनन फानन में स्वास्थ विभाग को सूचना दी गई जहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्थाई कैंप बनाया गया है आपको बता दें कि भोजन करने के बाद 72 ग्रामीण उल्टी-दस्त का शिकार हो गए। इसमें 22 बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें 2 लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया है।

विज्ञापन


अभी नियंत्रण में है हालत 
बालोद जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महेश सूर्यवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जब हमें सूचना मिली तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा वहां पर अस्थाई कैंप लगाया गया था सभी पीड़ित व्यक्तियों को आईडेंटिफाई करने के बाद प्राथमिकता से उनका इलाज किया गया जिसके कारण स्थिति अब नियंत्रण में है उन्होंने बताया कि वहां पर अभी के हालात में दो से तीन नए मरीज सामने आए हैं और उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है और जिनका रिफर किया गया था उनकी स्थितियों की भी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि ऑब्जर्वेशन में सभी मरीजों को रखा गया है। 
विज्ञापन


नए बोर का था पानी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक रूप से दूषित पानी पीने का वजह पूरे घटनाक्रम में सामने आ रहा है जी बोर से लोगों ने पानी पिया था वहां पर दो दिन पहले ही मोटर डाला गया था वह नया बोर है शायद वहां पर पानी का जांच नहीं कराया गया था वहीं उन्होंने कहा कि इस जगह पर एक कुआं भी बना हुआ है ऐसा अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां लोगों ने कुएं का पानी भी पिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक भी पहुंचे गांव
घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक कुंवर सिंह निषाद घटनास्थल गांव पहुंचे और वहां उन्होंने सभी पीड़ित मरीजों से बातचीत की उन्होंने बताया कि अधिकारियों के साथ हम निरीक्षण कर रहे हैं अधिकारियों को उचित देखभाल और व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया है जिनके घर पानी पीने के बाद लोग बीमार हुए उनके घर पर जाकर भी विधायक ने निरीक्षण किया।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed