Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bailadila landslide iit bombay scientific investigation

दंतेवाड़ा: बैलाडीला भूस्खलन की जांच करेगी आईआईटी बॉम्बे की टीम, 30 हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान

Fri, 27 Nov 2026 05:10 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा Published by: अमन कोशले Updated Fri, 27 Nov 2026 05:10 PM IST
सार

बैलाडीला स्थित एनएमडीसी के किरंदुल डिपॉजिट-14 में हुए भूस्खलन की जांच आईआईटी बॉम्बे के विशेषज्ञ करेंगे। शुरुआती आकलन में करीब 30 हेक्टेयर आरक्षित वन क्षेत्र और प्राकृतिक नाले को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
bailadila landslide iit bombay scientific investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला स्थित एनएमडीसी के किरंदुल डिपॉजिट-14 में हुए भूस्खलन का मुख्य कारण खनन पट्टा क्षेत्र से लगभग दो किलोमीटर दूर जंगल में हुई प्राकृतिक भूगर्भीय हलचल को बताया गया है। 18 नवंबर को हुई इस प्राकृतिक हलचल का असर खदान के दो दशक पुराने वेस्ट डंप पर पड़ा, जिससे उसका एक हिस्सा ढह गया और मलबा तेजी से ढलान की ओर फैल गया। घटना की वास्तविक वजह और जमीन के भीतर की स्थिति समझने के लिए आईआईटी बॉम्बे के विशेषज्ञों की मदद से वैज्ञानिक अध्ययन शुरू कराया गया है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, वन विभाग ने शुरुआती आकलन में करीब 30 हेक्टेयर आरक्षित वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचने की बात कही है और संबंधित एजेंसी के खिलाफ वन अपराध दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जंगल और प्राकृतिक नाले को पहुंचा नुकसान
वन विभाग के शुरुआती निरीक्षण के मुताबिक कंपार्टमेंट क्रमांक 673 में पेड़-पौधों और प्राकृतिक वनस्पति पर विपरीत असर पड़ा है। इसके अतिरिक्त लगभग 2.5 से 3 किलोमीटर लंबा नाला भी मलबे की चपेट में आ गया है। एनएमडीसी, वन विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम के मौके पर निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वेस्ट डंप से निकली अपशिष्ट सामग्री ढलान के निचले हिस्से तक 200 से 250 मीटर तक पहुंची है। वहीं, पहाड़ी की मिट्टी और बजरी लगभग दो से तीन किलोमीटर तक बहकर फैल गई। कंपनी ने अपने शुरुआती आकलन में भूमिगत जलधारा की संभावित भूमिका से इन्कार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी बॉम्बे की टीम करेगी वैज्ञानिक जांच
घटना के विस्तृत कारणों को जानने के लिए ड्रोन सर्वे के जरिये प्रभावित हिस्से की ऑर्थोमोजेक तस्वीरें तैयार की जा रही हैं, जिससे मलबे के फैलाव का सही अंदाजा लगाया जा सके। जांच के दौरान चट्टानों की आंतरिक संरचना का नक्शा बनाने के साथ जमीन के द्रवीकरण की संभावना भी परखी जाएगी। इसके लिए मल्टीचैनल एनालिसिस ऑफ सरफेस वेव्स परीक्षण किया जा रहा है। कंपनी के पुराने तकनीकी रिकॉर्ड के अनुसार, धनबाद स्थित केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान ने इस डंप की स्थिरता का अध्ययन कर जनवरी 2026 में इसे सुरक्षित बताया था। डंप की मजबूती के लिए गारलैंड ड्रेन और टो बट्रेस वॉल जैसे उपाय किए गए थे।


प्रभावित क्षेत्र में बहाली और राहत कार्य जारी
खनन पट्टे से बाहर प्रभावित हुए वन क्षेत्र को फिर से पुरानी स्थिति में लाने के लिए कंपनी ने छत्तीसगढ़ सरकार और वन विभाग को तकनीकी सहायता तथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई है। वैज्ञानिक अध्ययन की रिपोर्ट आने के बाद बहाली की अंतिम योजना बनाई जाएगी। इसके अलावा, स्थानीय ग्रामीणों की आवाजाही को सुगम बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से वैकल्पिक मार्ग तैयार किए गए हैं। प्रभावित इलाके में मोबाइल मेडिकल यूनिट भेजकर चिकित्सा सेवाएं दी जा रही हैं। इस हादसे में अब तक किसी व्यक्ति के हताहत होने या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed