{"_id":"681f33ecd8a71063060bea8d","slug":"attempt-to-smuggle-ganja-through-e-rickshaw-in-raipur-police-arrived-before-customer-two-accused-arrested-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: राजधानी में ई-रिक्शा से गांजा तस्करी की कोशिश, ग्राहक से पहले पहुंची पुलिस, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: राजधानी में ई-रिक्शा से गांजा तस्करी की कोशिश, ग्राहक से पहले पहुंची पुलिस, दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 10 May 2025 04:39 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 10 May 2025 04:39 PM IST
सार
रायपुर पुलिस की ओर से लगातार नशे खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने पांच किलो 136 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। ई रिक्शा से गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर पुलिस की ओर से लगातार नशे खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने पांच किलो 136 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। ई रिक्शा से गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उसके कब्जे से 50 हजार रुपये का गांजा और ई रिक्शा पुलिस ने जब्त किया है।
पुरानी बस्ती थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांजा बेचने के फिराक में दो लोग ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। मुखबिर ने पुलिस को बताया कि महाराजबंद तालाब ठाकुर देव मंदिर के पास पुरानी बस्ती में दो व्यक्ति ई-रिक्शा में बैठे हुए हैं। जो अपने पास सफेद रंग के बोरी में मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा हैं। इस सूचना पर पुलिस की टीम ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए दो व्यक्ति को चिन्हांकित किया।
मुखबिर के बताए हुलिये के अनुसार, ई रिक्शा के पीछे बैठे व्यक्ति उम्र करीबन 20 से 25 वर्ष दुबला पतला, जो सफेद स्लेटी रंग का बंगाली व पजामा पहना है, साथ ही सामने बैठे व्यक्ति उम्र करीबन 42 से 48 वर्ष जो मोटा है जो स्लेटी कलर का बंगाली एवं सफेद रंग का पजामा पहना है। दो व्यक्ति ई रिक्शा में बैठे थे जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश किए। पुलिस की तत्परता से भागने में असफल रहे। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से ई रिक्शा में अवैध रूप से गांजा जैसे मादक पदार्थ कुल 05 किलो 136 ग्राम रखे मिला। मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।