फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Attackers opened fire at SBI kiosk customer service center operator seriously injured in Jashpur

Jashpur: एसबीआई कियोस्क ग्राहक सेवा केंद्र में हमलावरों ने की गोलीबारी, संचालक गंभीर रूप से घायल, दादी की मौत

Tue, 05 Nov 2024 02:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 05 Nov 2024 02:16 PM IST
सार

एसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि हमलावर नकाबपोश थे और मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। वे सीधा कियोस्क में घुसे और लूटपाट का प्रयास किया।

विज्ञापन
Attackers opened fire at SBI kiosk customer service center operator seriously injured in Jashpur
एसबीआई कियोस्क ग्राहक सेवा केंद्र में गोलीबबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जशपुर में कांसाबेल थानांतर्गत बटइकेला, टोंगरीटोला गांव में मंगलवार सुबह एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, जिसमें एसबीआई कियोस्क ग्राहक सेवा केंद्र में अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाकर संचालक की 65 वर्षीय दादी उर्मिला गुप्ता की हत्या कर दी और संचालक संजू गुप्ता उर्फ सन्चू घायल हो गया। घटना की पुष्टि जिला पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने की है।

विज्ञापन


एसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि हमलावर नकाबपोश थे और मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। वे सीधा कियोस्क में घुसे और लूटपाट का प्रयास किया। संचालक संजू गुप्ता पर फायर करने से पहले ही उसकी दादी उर्मिला गुप्ता ने साहस दिखाते हुए हमलावरों से रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की, जिससे हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। वृद्धा उर्मिला गुप्ता की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि संजू गुप्ता को कट्टे की बट से मारा गया,जिसे घायल अवस्था में कांसाबेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना लगभग सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और हमलावरों की तलाश में जुट गई। बताया जा रहा है कि गोलीबारी के बाद हमलावर अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। एसपी शशिमोहन सिंह स्वयं मौके पर मौजूद होकर घटना की जांच कर रहे हैं और जंगल में फरार हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। पुलिस ने घटना की सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार करने का भरोसा जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed