फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Attack on Minister Kedar Kashyap on Kawasi Lakhma in Sukma

'पांच साल कुछ नहीं किया': मंत्री बोले- पूर्व मंत्री ने अपने लिए बनवाया 25 लाख का बाथरूम, कवासी ने कही ये बात

Sat, 20 Jul 2024 04:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 20 Jul 2024 04:41 PM IST
सार

कवासी लखमा ने कहा है कि अगर मैं 25 लाख का बाथरूम बनवाया है तो केदार कश्यप को साबित करना चाहिए कि आखिर 25 लाख का बाथरूम कहां है।

विज्ञापन
Attack on Minister Kedar Kashyap on Kawasi Lakhma in Sukma
पूर्व मंत्री कवासी लखमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद नेताओं के आरोप प्रत्यारोप के दौर नहीं थम रहे। जहां पूर्व की सरकार में मंत्री रहे कवासी लखमा को घेरते हुए केदार कश्यप ने बीते दिनों एक बयान दिया था कि पांच सालों में सुकमा जिले से मंत्री रहने के बावजूद सुकमा जिले वासियों के लिए कुछ भी नया नहीं किया। लेकिन इन पांच सालों में कवासी लखमा ने अपने महंगे बंगले में 25 लाख का बाथरूम जरूर बनवाया है। 

विज्ञापन

इतना ही नहीं केदार कश्यप ने कहा कि कवासी लखमा मंत्री रहते एकछत्र राज करने का प्रयास करते रहे वे आदिवासियों के हितेषी बनने का ढोंग करते हैं। उनके राज में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला था। इस तरह से मंत्री केदार कश्यप ने पूर्व मंत्री और वर्तमान के विधायक कवासी लखमा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


वहीं कवासी लखमा ने प्रेसवार्ता लेते हुए इस मामले पर बयान दिया है। जिसमें कवासी लखमा ने कहा है कि मैं एक गरीब आदमी हूं केदार कश्यप ने मुझ पर बी बुनियाद आरोप लगाए हैं। कवासी लखमा ने कहा है कि अगर मैं 25 लाख का बाथरूम बनवाया है तो केदार कश्यप को साबित करना चाहिए कि आखिर 25 लाख का बाथरूम कहां है। कवासी लखमा ने कहा कि केदार कश्यप 3000 से ज्यादा स्कूल बंद करवाने वालों में से एक हैं। कवासी लखमा ने कहा कि आने वाले दिनों में जब भी केदार कश्यप का सुकमा दौरा रहेगा तो कांग्रेसियों द्वारा काला झंडा दिखाया जाएगा और उनका विरोध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed