{"_id":"6371e90b58a21a50ab177c92","slug":"assistant-constable-shot-himself-in-chhattisgarh-police-station-barrack","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: थाने में राइफल से चली गोली, दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी पुलिस तो पड़ी थी सहायक आरक्षक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: थाने में राइफल से चली गोली, दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी पुलिस तो पड़ी थी सहायक आरक्षक की लाश
Mon, 14 Nov 2022 12:38 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोंडागांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोंडागांव
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 14 Nov 2022 12:38 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि सजेंद्र की साल 2013 में शादी हुई थी। उसका एक बेटा भी है। ऐसा कहा जा रहा है कि सजेंद्र पारिवारिक विवाद की वजह से परेशान था। कई बार इसका जिक्र भी वह कर चुका था। पुलिस अधिकारियों का कहना है सहायक आरक्षक ने पारिवारिक विवाद के चलते जान दी है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।
कोंडागांव में सहायक पुलिस कॉस्टेबल ने खुदकुशी कर ली।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में रविवार देर रात थाने के बैरक में एक असिस्टेंट पुलिस कॉन्सटेबल ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से गोली मारी है। थाने में गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो सहायक आरक्षक की लाश पड़ी हुई थी। मामला धनोरा थाना क्षेत्र का है।
थाने में 10 महीने से पदस्थ था
जानकारी के मुताबिक, बमनी निवासी सजेंद्र ठाकुर (35) धनोरा थाने में पिछले 10 महीने से पदस्थ था। वह रविवार रात को थाने में बने बैरक में सोने के लिए चला गया। इसके बाद रात करीब 11 बजे बैरक से गोली चलने की आवाज आई। इस पर थाने में नीचे मौजूद जवान दौड़कर ऊपर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था।
परिजनों के आने के बाद हुआ पोस्टमार्टम
इस पर जवानों ने किसी तरह से दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसे। वहां सजेंद्र का शव जमीन पर पड़ा हुआ थ। इसके बाद जवानों ने अफसरों को इसकी सूचना दी। उनके आने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सोमवार को परिजन थाने पहुंचे और इसके बाद अस्पताल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम किया गया।