फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Assembly Speaker gifted development works to Nagar Panchayat area Saragaon

Janjgir-Champa: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने नगर पंचायत क्षेत्र सारागांव को दी विकास कार्यों की सौगात

Fri, 10 Mar 2023 10:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 10 Mar 2023 10:16 PM IST
सार

विधानसभा अध्यक्ष ने नगर पंचायत सारागांव क्षेत्र में एक करोड़ 62 लाख रूपये से अधिक राशि के 6 विकास कार्यों का लोकार्पण और 17 लाख रूपये से अधिक राशि के एक कार्य का शिलान्यास किया। 

विज्ञापन
Assembly Speaker gifted development works to Nagar Panchayat area Saragaon
विधानसभा अध्यक्ष ने नगर पंचायत क्षेत्र सारागांव को दी विकास कार्यों की सौगात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आज जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत क्षेत्र सारागांव में विधिविधान से भूमिपूजन और लोकार्पण करते हुए विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने क्षेत्र में बेहतर विद्युत सेवा के लिए नवसृजित विद्युत उप संभाग कार्यालय सारागांव के लोकार्पण के साथ ही नगर पंचायत सारागांव क्षेत्र में एक करोड़ 62 लाख रूपये से अधिक राशि के 6 विकास कार्यों का लोकार्पण और 17 लाख रूपये से अधिक राशि के एक कार्य का शिलान्यास किया। 

विज्ञापन






 

विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने इस तरह डॉ भीमराव अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन सारागांव परिसर में नगर पंचायत क्षेत्र के कुल एक करोड़ 80 लाख रुपए के सात विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने विद्युत उप संभाग कार्यालय सारागांव के लोकार्पण अवसर पर 511 लाख रूपये के लागत से बने विद्युत विस्तार कार्य और उपकेंद्र बाराद्वार का भी लोकार्पण किया। इस प्रकार विधानसभा अध्यक्ष ने आज कुल 6 सौ 91 लाख रूपये से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के गरीबों, किसानों के साथ ही गांवों का भी तेजी से विकास किया जा रहा है। प्रदेश में सभी सुखी रहे और उनके बच्चों की पढ़ाई लिखाई सहित अन्य सुविधाओं के लिए भी लगातार कार्य किया जा रहा है। जिले के लोगो में योग्यता की कोई कमी नहीं है, जिले के नागरिक अमेरिका सहित अन्य देशों में रहकर बेहतर कार्य कर रहें है। राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि आमजन की आधारभूत सुविधाओं का ख्याल रखना आवश्यक है। किसी भी व्यक्ति की आधारभूत जरूरतों में बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा आदि होती है। जिसके लिए लगातार कार्य करते हुए गांवों का भी विकास तेजी से किया जा रहा है। 

विज्ञापन

मुख्य नगर पंचायत अधिकारी सारागांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. महंत ने आज 83 लाख रुपये की लागत से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन सारागांव रोड, 26 लाख 35 हजार रुपए की लागत से पौनी पसारी व्यवसायिक परिसर, 30 लाख 6 हजार रुपए की लागत से स्वामी आत्मानंद बी.डी.एम. अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आहाता निर्माण कार्य, 8 लाख 30 हजार रुपये की लागत से स्वामी आत्मानंद बी.डी.एम. अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में किचन शेड निर्माण कार्य, 11 लाख रुपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आहाता निर्माण एवं सीसी रोड निमार्ण कार्य, 3 लाख 50 हजार रुपये की लागत से वार्ड क्र. 05 मनका दाई मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण और 17 लाख 79 हजार रुपये की लागत से गौठान शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। 

सारागांव में नवसृजित विद्युत उप संभाग कार्यालय के लोकार्पण अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, इंटिग्रेटेड पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम एवं मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजनांतर्गत नगर पंचायत सारागांव में कुल 281.31 लाख रुपए के विद्युत विस्तार कार्य अंतर्गत 33 केवी के शिरोपरी लाइन 23 किलोमीटर, 11 केवी शिरोपरी लाईन 4 किलोमीटर, नवीन वितरण ट्रांसफार्मर 12 नग और नवीन निम्नदाब केबल लाईन 22 किलोमीटर के कार्य सहित 230 लाख रूपए लागत राशि के 33/11 केवी उप केन्द्र बाराद्वार का भी लोकार्पण किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed