फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   assembly election 2018: will candidates wanting BJP ticket in chhattisgarh Leave office of profit

क्या राजस्थान की तर्ज पर छत्तीसगढ़ भाजपा में टिकट दावेदार छोड़ेंगे लाभ के पद

Mon, 24 Sep 2018 03:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Updated Mon, 24 Sep 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
assembly election 2018: will candidates wanting BJP ticket in chhattisgarh Leave office of profit
BJP
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को सिर्फ दो महीने बचे हैं। ऐसे में टिकट के दावेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है। विधानसभा चुनाव के कई टिकट दावेदार ऐसे भी हैं, जो मौजूदा सरकार या भाजपा संगठन में बड़े पदों पर बैठे हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि क्या वे अपने वर्तमान पदों को छोड़ेंगे? यह सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि भाजपा ने राजस्थान में इस फार्मूले को लागू कर दिया है। राजस्थान में भाजपा नेताओं को कहा जा रहा है कि वे यदि चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं तो अपने वर्तमान पदों से इस्तीफा दे दें। ऐसा इसलिए ताकि वे अभी से अपने संभावित क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा सकें।
विज्ञापन


कांग्रेस ने भी छत्तीसगढ़ में लागू किया यही फार्मूला

छत्तीसगढ़ कांग्रेस भले ही सत्ता में नहीं है, लेकिन संगठन में उसने भी यही फार्मूला लागू कर दिया है। कांग्रेस ने संगठन के पदों पर बैठे ऐसे नेताओं का बकायदा इस्तीफा लेना शुरु कर दिया है, जो विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। उन्हें टिकट मिलेगी या नहीं, ये तो तय नहीं है, लेकिन यदि चुनाव लड़ने की इच्छा भी जताई तो उसे इस्तीफा देना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस कड़ी में कांग्रेस रायपुर जिलाध्यक्ष विकास उपाध्याय से लेकर कई पदाधिकारियों ने पिछले दिनों अपने इस्तीफे संगठन को सौंप दिए। पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल को लेकर भी बहस उठी थी कि जब जिलाध्यक्षों से इस्तीफे लिए जा रहे हैं तो क्या खुद प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल भी चुनाव लड़ने के लिए अपना त्यागपत्र देंगे। हालांकि बाद में यह कहकर विवाद को शांत किया गया था कि भूपेश का चुनाव लड़ना अभी तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दर्जन मलाईदार पद पर काबिज बड़े नेता टिकट के दावेदार

assembly election 2018: will candidates wanting BJP ticket in chhattisgarh Leave office of profit
छत्तीसगढ़ में भाजपा में तेजी से मांग उठ रही है कि बड़े नेताओं से उनके वर्तमान पदों से इस्तीफा लिया जाए। जो लोग टिकट के दावेदार हैं और महत्वपूर्ण पद पर भी हैं, उनकी लंबी सूची है। इनमें खुद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक हैं, जो बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से दावेदार हैं।

दूसरा नंबर है रायुपर नगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल का, जो खल्लारी और रायपुर ग्रामीण, दो विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन मंडल के उपाध्यक्ष केदार गुप्ता भी इसी दौड़ में शामिल हैं। ये रायपुर उत्तर या ग्रामीण से टिकट मांग रहे हैं।

रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव भी रायपुर उत्तर और रायपुर ग्रामीण दोनों क्षेत्र से दावेदारी कर रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा कवर्धा विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।

जगदलपुर महाराजा और छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष कमलचंद्र भंजदेव जगदलपुर से टिकट मांग रहे हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष नीलू शर्मा डोंगरगांव विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे हैं।

assembly election 2018: will candidates wanting BJP ticket in chhattisgarh Leave office of profit
छत्तीसगढ़ हाऊसिंग बोर्ड कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी कोटा या बेलतरा से संभावनाएं तलाश रहे हैं। छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पांडे तखतपुर, कोटा और बेलतरा से दावेदारी कर रही हैं।

छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम की अध्यक्ष लता उसेंडी अपने पुराने विधानसभा क्षेत्र कोंडागांव से दावेदारी कर रही हैं। छत्तीसगढ़ वनौषधि बोर्ड के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह सूरजपुर और भटगांव से दावेदारी ठोक रहे हैं।

राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू अभनपुर से चुनाव लड़ना चाहते हैं। वे यहां से विधायक रह चुके हैं और राज्य सरकार में कृषि मंत्री भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed