फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ashoka Biryani Raipur: Piece of meat found in vegetarian food, investigation team made a big revelation

Ashoka Biryani Raipur: शाकाहारी भोजन में मिला मांस का टुकड़ा, जांच के लिए पहुंची टीम ने किया बड़ा खुलासा

Sat, 29 Jun 2024 12:29 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 29 Jun 2024 12:29 PM IST
सार

दुर्ग के दो युवक दोपहर में लंच करने रेस्टोरेंट पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने वेज पुलाव, रोटी और मटर पनीर की सब्जी ऑर्डर की। खाने के समय मटर पनीर की सब्जी में युवक को मांस का टुकड़ा मिला।

विज्ञापन
Ashoka Biryani Raipur: Piece of meat found in vegetarian food, investigation team made a big revelation
शाकाहारी भोजन में मिला युवक को मांस का टुकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट इन दिनों विवादों में घिरा हुआ है। मोहबा बाजार स्थित अशोका बिरयानी में पालक मटर पनीर की सब्जी में मांस का टुकड़ा मिलने का मामला सामने आया है। दरअसल, दुर्ग के दो युवक दोपहर में लंच करने रेस्टोरेंट पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने वेज पुलाव, रोटी और पालक मटर पनीर की सब्जी ऑर्डर की। खाने के समय पालक मटर पनीर की सब्जी में युवक को मांस का टुकड़ा मिला। इसकी शिकायत उन्होंने प्रबंधन से की। मामले में प्रशासन भी हरकत में आई और खाद्य विभाग की टीम ने जांच के लिए रेस्टोरेंट पहुंची। 
विज्ञापन


पूरा मामला रायपुर के महोबा बाजार स्थित अशोका बिरियानी रेस्टोरेंट का है। दुर्ग निवासी टिकेंद्र कुमार और केसरी नंदन साहू नामक युवक दोपहर में लंच करने रेस्टोरेंट पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने शाकाहारी खाना ऑर्डर की थी। खाने के दौरान उन्हें शाकाहारी खाना में मांस का टुकड़ा पाया। इस पर उन्होंने इसकी शिकायत रेस्टोरेंट के प्रबंधन से की।  दोनों ने प्रबंधन से नाराजगी जताते हुए लिखित में माफी मांगने को कहा। इस पर होटल प्रबंधन ने कोई रिएक्शन नहीं दिया। साथ ही खाने का बिल भी नहीं दिया। मामले में ब्रांच मैनेजर से भी बात की गई, उन्होंने इस आरोप को नकार दिया। 
विज्ञापन


वहीं इस पूरे मामले में खाद्य विभाग की टीम ने जांच करने अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट पहुंची। इस दौरान रेस्टोरेंट में बड़ा खुलासा हुआ। खाद्य विभाग की टीम ने जांच में पाया कि किचन में शाकाहारी और मांसाहारी एक साथ रखा जाता था। शाकाहारी और मांसाहारी खाना बनाने के लिए किचन का अनुपात बहुत छोटा है। किचन में सभी तरफ गंदगी पसली थी, साथ ही फ्रिज में बड़ी मात्रा में पुरानी बासी खाना भी मिला। जिसे अधिकारियों द्वारा नष्ट कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed