{"_id":"6752b7ae033b60e57e00d7d7","slug":"apply-for-anganwadi-worker-and-assistant-post-from-today-in-raipur-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर की महिलाओं के लिए खुशखबरी: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद के लिए आज से करें आवेदन, जानें लास्ट डेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर की महिलाओं के लिए खुशखबरी: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद के लिए आज से करें आवेदन, जानें लास्ट डेट
Fri, 06 Dec 2024 02:07 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:07 PM IST
सार
रायपुर जिले की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने की राह दे रही महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की पदों भर्ती होनी है। इसके लिए आवेदन मंगाए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुर जिले की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने की राह दे रही महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की पदों भर्ती होनी है। इसके लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इस पदों के लिए महिलाएं पांच से 19 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार एकीकृत बाल विकास परियोजना रायपुर शहरी - 02, जिला रायपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए एक रिक्त पद पर पांच से 19 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है।
परियोजना अधिकारी ने बताया कि निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र परियोजना कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही आवेदन निर्धारित तिथि और कार्यालयीन समय पर एकीकृत बाल विकास परियोजना रायपुर शहरी - 02, एचआईजी 82 सेक्टर - 01, डीडी नगर स्थित कार्यालय में जमा भी किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए परियोजना कार्यालय, नगर निगम रायपुर और वार्ड पार्षद कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।