फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Anusuiya Uikey took oath as Governor of Chhatisgarh

अनुसुइया उइके ने ली छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की शपथ, राज्य की छठी महामहिम

Mon, 29 Jul 2019 05:04 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 29 Jul 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
Anusuiya Uikey took oath as Governor of Chhatisgarh
राज्यपाल पद की शपथ लेतीं अनुसुइया उइके - फोटो : एएनआई

अनुसुइया उइके छत्तीसगढ़ की नई राज्यपाल बन गई हैं। उइके ने शपथ ग्रहण कर ली है। उइके मध्यप्रदेश से भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं। उनसे पहले छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल देख रही थीं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 16 जुलाई को छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के नए राज्यपालों के नामों को मंजूरी दी थी। विश्व भूषण हरिचंदन को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया था। 

विज्ञापन

विज्ञापन

तीन दशक से ज्यादा का राजनीतिक अनुभव रखती हैं उइके

तीन दशक से भी ज्यादा का राजनीतिक अनुभव रखने वाली उइके ने मध्यप्रदेश सरकार में भी कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। साल 1985 में वह पहली बार विधानसभा सदस्य चुनी गई थीं। साल 1988 और 1989 में उन्होंने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय संभाला। साल 200 में वह राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य बनीं। इस पद पर वह पांच साल तक रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आदिवासी महिलाओं के हक के लिए उठाती रही हैं आवाज

अनुसुइया उइके को आदिवासी महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाने के लिए जाना जाता है। आदिवासी महिलाओं में अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने के लिए काम किया है। आदिवासी महिलाओं की समस्याओं के समाधान में वह खासा रुचि लेती रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed