फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Anand Kumar of Super 30 gave the State Youth Festival 2024-25 mantra of success to the youth of Chhattisgarh

राज्य युवा महोत्सव 2024-25: सुपर 30 के आनंद कुमार ने दिया छत्तीसगढ़ के युवाओं को सफलता का मंत्र

Tue, 14 Jan 2025 01:21 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 14 Jan 2025 01:21 PM IST
सार

इस दौरान उन्होंने युवाओं से चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ में युवाओं की शिक्षा और स्वर्णिम भविष्य के निर्माण के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का भविष्य उज्ज्वल है।

विज्ञापन
Anand Kumar of Super 30 gave the State Youth Festival 2024-25 mantra of success to the youth of Chhattisgarh
सुपर 30 के आनंद कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव 2024-25 के दूसरे दिन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने युवाओं से चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ में युवाओं की शिक्षा और स्वर्णिम भविष्य के निर्माण के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का भविष्य उज्ज्वल है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के युवाओं को प्रेरित करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पूर्व आईएएस अधिकारी एवं वर्तमान में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी का उदाहरण दिया।
विज्ञापन


आनंद कुमार ने कोंडागांव से एक छात्र के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। 
विज्ञापन


युवा महोत्सव में आनंद कुमार ने युवाओं से किए गए संवाद में स्वामी विवेकानंद के विचारों का जिक्र करते हुए कहा कि स्वामी जी कहते थे कि युवाओं में इतनी शक्ति है कि वे असंभव को संभव बना सकते हैं। दृढ़ इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच के साथ कोई भी व्यक्ति अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रबल प्रयास, असीम धैर्य और लगातार मेहनत सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने यह भी कहा, जीवन में सकारात्मक सोच बनाए रखें। यदि आप एक बार संकल्प कर लें, तो सफलता से आपको कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने सोशल मीडिया के महत्व और उससे बचने के तरीकों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया युवाओं के समय को बर्बाद कर सकता है, लेकिन यदि इसे सही दिशा में इस्तेमाल किया जाए तो यह ज्ञान का महत्वपूर्ण साधन भी बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed