फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Amit shah statement over rahul gandhi and opposition

राहुल गांधी पर की गई टिप्पणियां व्यक्तिगत नहीं, विपक्ष के बिना लोकतंत्र नहीं: शाह

Mon, 11 Jun 2018 06:53 PM IST
एजेंसी, रायपुर
एजेंसी, रायपुर Updated Mon, 11 Jun 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
Amit shah statement over rahul gandhi and opposition

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ नारे का मतलब देश को कांग्रेस की संस्कृति से मुक्त कराना है। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनावों से पहले छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन सर्गुजा जिले में एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं। इसके बाद वे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


शाह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर की गई उनकी कुछ टिप्पणियों को व्यक्तिगत रूप में नहीं लेना चाहिए क्योंकि वे टिप्पणियां केवल कुछ विपक्षी नेताओं के सवालों का जवाब थीं। लगातार राहुल गांधी पर निशाना साधने के सवाल पर शाह ने यह जवाब दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जिंदा रखने की जिम्मेदारी राहुल गांधी की है, ना की उनकी। भाजपा ने अच्छा काम किया है इसलिए उसे लोगों का समर्थन मिल रहा है। अगर हम अच्छा काम करना जारी रखेंगे तो लोग हमें समर्थन देना भी जारी रखेंगे। 

उन्होंने कहा कि गांधी से उनकी चार पीढ़ियों के कामों की जानकारी मांगी जा रही है क्योंकि उनका परिवार 55 सालों तक सत्ता में रहा है। पार्टी का मौजूदा अध्यक्ष होने के कारण राहुल गांधी को कांग्रेस की विरासत का जवाब देना होगा जबकि मुझे भाजपा की विरासत का जवाब देना होगा। लोकतंत्र में ऐसा होना चाहिए और इस पर कोई आपत्ति भी नहीं होनी चाहिए।

मध्यम वर्ग के मोदी सरकार से दूरी बनाने के सवाल पर शाह ने कहा कि समाज के सभी तबकों की भलाई के बारे में सोचते हुए केंद्र सरकार काम कर रही है और एक अफवाह फैलाई जा रही है कि मध्यम वर्ग भाजपा से दूर हो चुका है। उन्होंने याद दिलाया कि पार्टी ने 14 राज्यों में मध्यम वर्ग के समर्थन से ही चुनाव जीता है। 

मोदी सरकार के चार साल की उपलब्धियां गिनाईं

Amit shah statement over rahul gandhi and opposition

शाह ने मोदी सरकार के चार सालों में चालू होने वाली विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों में सबसे अधिक आतंकी मार गिराए गए जबकि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा की गई।

सरकार के पास एक बेहतर कश्मीर नीति है और उसकी निगाह कश्मीर घाटी पर भी है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि जब वे विदेश दौरों पर जाते थे तो कोई नहीं जानता था लेकिन जब पीएम मोदी जाते हैं उस देश और भारतीय मूल के लोगों द्वारा उनका स्वागत किया जाता है। 

रमन सरकार की तारीफ की

वहीं मुख्यमंत्री रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार ने एक पिछड़े राज्य को विकसित राज्य में बदल दिया। 

शाह ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ अब एक बिजली समृद्ध राज्य बन गया है, नक्सलवाद पर नियंत्रण कर लिया गया है, रोड का जाल बिछाया जा रहा है, कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है और सुदूर इलाकों में परिवहन व संचार सेवाएं बढ़ाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed