अमित जोगी बोले: CM भूपेश को गजनी मूवी के आमिर की तरह भूलने की बीमारी, हथकड़ी दिखाकर कहा- सरेंडर कर सजा काटें
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी ने आज पुराना पंडरी बस स्टैंड रायपुर में सभा कर राज्य सरकार पर जमकर बरसी। शराब घोटाला, वादाखिलाफी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी ने आज पुराना पंडरी बस स्टैंड रायपुर में सभा कर राज्य सरकार पर जमकर बरसी। शराब घोटाला, वादाखिलाफी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव किया। चुनावी सभा में जेसीसीजे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने सीए भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल की तुलना गजनी फिल्म के आमिर खान से की। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में आमिर खान को भूलने की बीमारी थी। वे सारी बातें दस-पंद्रह मिनट में भूल जाते थे। अपनी इस बीमारी के कारण, जीचों को याद रखने के लिए उन्होंने अपने शरीर पर सारी जरूरी बातें टैटू करवा ली थी। इसी तरह लगता है मुख्यमंत्री भूपेश को भी अपने चुनावी वादे टैटू करवाने चाहिए। उसके बिना उन्हें कुछ याद नहीं आएगा।
उन्होंने कहा मैं आज मैं भूपेश बघेल से अपील करता हूं कि अब भी समय है, अपने पापों का प्रायश्चित कर लें और "हथकड़ी" पहनकर अपने आप को छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता के समक्ष सरेंडर कर दें। जेल में बंद अपने गैंग के 16 साथियों के साथ अपनी सजा काटें। उन्होंने कहा शराबबंदी के जगह शराब घोटाला हो गया। आधा दर्जन से ज्यादा अधिकारी/कर्मचारी घोटाला में अंदर है। यह इस सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा मेरे पिता स्व अजीत जोगी के मरणोपरांत भी स्व जोगी पर बार बार अपमान करते हैं। अमित जोगी ने कहा जोगी जी के स्वर्गवास के कई सालों बाद भी आज बघेल जी को जोगेरिया ने नहीं छोड़ा है। जोगी परिवार को हमेशा प्रत्राड़ित करने का आप कितना भी षड़यंत्र करें, लेकिन याद रखिए जाको राखे साइयां मार सके न कोय, बाल न बांका करि सके जो जग बैरी होय।
प्रदेशभर के कोने-कोने से हजारों की संख्या में जोगी कांग्रेसियों की भीड़ उमड़ी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव किया गया। इस दौरान विधानसभा को घेरने के लिए निकले हजारों जोगी कांग्रेसियों को पुलिस ने पंडरी के पास बैरिकेड्स लगाकर रोका।
इस दौरान जेसीसीजे कार्यकर्ता और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी देखने को मिली। कई जोगी कांग्रेसी घायल भी हुए हैं। इसमें अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू को सीने में, नवल राठिया को घुटने में चोट लगी है। जिसका अंबेडकर अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं संभागीय अध्यक्ष अश्वनी यदु का पैर फैक्चर हो गया।
विधानसभा घेराव करने से पूर्व पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी ने पंडरी बस स्टैंड में कहा कि बीजेपी और कांग्रेस में छत्तीसगढ़ को लूटने और वादाखिलाफी का प्रतियोगिता चल रहा है । 15 साल भाजपा ने लूटा। साढ़े चार साल कांग्रेस लूट चुकी है। 15 साल बाद भाजपा बीमारी से निजात मिली थी। वहीं प्रदेश में कांग्रेस का वायरस हो गया। जिस प्रकार वायरस शरीर को खोखला करता है, वैसे ही कांग्रेस वायरस एटीएम बंद कर छत्तीसगढ़ को खोखला करने की काम कर रही है
उन्होंने कहा भाजपा और कांग्रेस टॉम और जेरी की तरह लड़ रही है। आपस में नूरा कुश्ती कर रही है। अमित जोगी ने कहा जो लोग यह कहते थे कि जोगी की पार्टी खत्म हो गई है। वह आज देख ले की अभी तो पार्टी शुरू हुई है, अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है । अमित जोगी ने प्रदेश कांग्रेस को सभी मोर्चों पर फेल बताते हुए कहा ऐसा कोई सगा नहीं जिसको कांग्रेस ने ठगा नहीं । अमित जोगी ने जोगी पार्टी को लेकर समय-समय पर विलय करने की सवाल पर कहा जोगी पार्टी का विलय किसी भी दल के साथ नहीं हो सकता चाहे वो भाजपा हो कांग्रेस हो या बीआरएस क्योंकि जोगी पार्टी का विलय छत्तीसगढ़ की जनता के साथ पहले ही हो चुका है।
अमित जोगी ने कहा आपके झूठे आरोपों से, जेल-बेल के खेल से, मैं डरने वाला नहीं हूं! उन्होंने कहा मैं एक शेर का बेटा हूँ, मेरे रगों में उनका खून है जो इस माटी के लिये जीवन भर लड़े। जब तक मैं उनके (पिता) सपनों के सौदागर के सपनों को सच नहीं करता, मैं लड़ता रहूँगा। अमित जोगी ने अंत में कहा कि मेरे साथ बोलिये "20 साल मिला धोखा,इस बार जोगी को मौका" विधानसभा घेराव में डॉ रेणु जोगी, अमित जोगी, तिलकराम देवांगन, डॉ ऋचा जोगी, महेश देवांगन, सूर्यकांत तिवारी, प्रदीप साहू, रवि चंद्रवंशी, डॉ अनामिका पॉल, अश्वनी यदु, संदीप यदु आदि मौजूद रहे।