Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Villagers cheated of lakhs of rupees in name of vehicle finance for half the amount in Ambikapur

Ambikapur: ग्रामीणों से आधी रकम में वाहन फाइनेंस के नाम पर लाखों की ठगी, 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 17 May 2024 06:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 17 May 2024 06:23 PM IST
सार

अंबिकापुर में ग्रामीण क्षेत्र के भोले-भाले ग्रामीणों को आधी रकम में वहान फाइनेंस कराने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले 3 एजेंटो को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
Villagers cheated of lakhs of rupees in name of vehicle finance for half the amount in Ambikapur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबिकापुर में ग्रामीण क्षेत्र के भोले-भाले ग्रामीणों को आधी रकम में वहान फाइनेंस कराने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले 3 एजेंटो को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। एजेंटो द्वारा आधे कीमत मे नयी वाहन फाइनेंस कराने एवं फाइनेंस रकम ड्रीम आर. के. ट्रेडिंग प्रा. लि. द्वारा दिया जाना बताकर भोले भाले ग्रामीणों कों शिकार बनाया जाता था।

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर इंदिरा नगर फोकटपरा की महिला अनिमा बड़ा ने पूर्व में  थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि कुसमी चिरपैनपारा निवासी मो. कलाम एवं अन्य संचालको द्वारा खैरबार अम्बिकापुर में ड्रीम आर.के. ट्रेडिंग सर्विस प्रा.लि. नामक कंपनी खोल कर लोगो का वाहन फायनेस कराया जाता था, ग्राहको से वाहन का मुल्य का आधा पैसा लेकर वाहन का फायनेस कराकर वाहन उपलब्ध कराया जाता था एवं शेष रकम का भुगतान मो. कलाम एवं अन्य संचालको के द्वारा ट्रेडिंग कर भुगतान किया जाता था, मो. कलाम एव अन्य संचालको द्वारा ड्रीम आर.के. ट्रेडिंग सर्विस प्रा.लि. कंपनी से महिला कों पीकप वाहन जिसकी किमत 975000/- था फायनेस कराया गया, उक्त वाहन का फायनेस दौरान प्रार्थिया द्वारा 250000/- रुपये नगद कंपनी में व 285000 /- रुपये मो. कलाम व अन्य संचालको को दिया गया था। 

विज्ञापन

 

रकम देने पश्चात आरोपियों द्वारा महिला कों उक्त पीकप वाहन का किस्त का भुगतान नहीं करने की बात बताई गई थी, आरोपियों द्वारा उक्त किस्त कंपनी ड्रीम आर.के.ट्रेडिंग के माध्यम से करना बताया गया था, साथ ही महिला कों चेक भी प्रदाय किया गया था, उक्त संचालको द्वारा करीब डेढ साल तक वाहन का किस्त का भुगतान करने के बाद वाहन किस्त का भुगतान करना बंद कर दिया गया, जो आरोपियों द्वारा वाहन किस्त भुगतान करने के नाम पर लाखो रूपये की ठगी की गई है प्रार्थिया के साथ करीब 200000 /- की ठगी किया जाना  बताया गया।उक्त महिला कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया जाकर पूर्व मे मामले के मुख्य आरोपी मो. कलाम कों गिरफ़्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया था, प्रकरण मे एजेंट के माध्यम से ग्राहकों कों लुभावने बात बताकर फाइनेंस स्कीम बताकर वाहनों का लोन फाइनेंस कराया जाता था, उक्त मामले मे शामिल एजेंटो का पता तलाश पुलिस टीम द्वारा किया जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने ग्रामीणों कों आर्थिक लाभ होने का झांसा देकर ठगी कारित करने के मामले शामिल एजेंटो की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) विनोद कुमार खलखो उम्र 37 वर्ष साकिन बासाझाल बिलासपुर थाना बतौली हाल मुकाम फुंदुरडिहारी बिचपारा गांधीनगर (02) सागर बा उम्र 39 वर्ष साकिन खैरबार थाना कोतवाली अम्बिकापुर (03) मनोज मोहन खलखो उम्र 35 वर्ष साकिन खैरबार थाना कोतवाली अम्बिकापुर का होना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर प्रति ग्राहक 10000/- रुपये के कमीशन के लालच मे आकर भोले भाले ग्रामीणों कों उक्त फाइनेंस स्कीम बताकर कम्पनी के पास लेकर धोखाधड़ी की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed