फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Newly appointed District Education Officer steps in to revamp the education system; issues show-cause notices

बलरामपुर: स्कूलों का औचक निरीक्षण, एक साल से गायब लिपिक और कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस

Sat, 10 Oct 2026 08:45 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2026 08:45 PM IST
सार

जिले में स्कूलों के औचक निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग की लापरवाही सामने आई। एक साल से अनुपस्थित लिपिक और कम छात्र उपस्थिति पर प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

विज्ञापन
Newly appointed District Education Officer steps in to revamp the education system; issues show-cause notices
स्कूलों में जांच करते जिला शिक्षा अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर जिले की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल बेहतर करने के उद्देश्य से प्रशासनिक सख्ती तेज हो गई है। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के कड़े निर्देशों के तहत नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) नरेंद्र कुमार निरापुरे ने शनिवार को जिले की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही बरतने पर एक साल से अनुपस्थित लिपिक और विद्यार्थियों की बेहद कम दर्ज संख्या पर एक प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


उपस्थिति और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान डीईओ ने विद्यार्थियों की उपस्थिति, कक्षाओं की स्थिति, परिसर की स्वच्छता और मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता की बारीकी से पड़ताल की। माध्यमिक शाला धनादोहर में कुल 69 में से मात्र 31 विद्यार्थी ही उपस्थित पाए गए। दर्ज संख्या से आधे से भी कम उपस्थिति पर गहरी नाराजगी जताते हुए प्रधान पाठक चन्द्रिका टोप्पो को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसी परिसर की प्राथमिक शाला धनादोहर में 31 में से 20 छात्र मौजूद मिले।
विज्ञापन


शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, तातापानी में 348 छात्राएं उपस्थित मिलीं। संस्था में पदस्थ सहायक ग्रेड/लिपिक देवनारायण राम के अगस्त 2025 से अनाधिकृत रूप से लगातार अनुपस्थित रहने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस थमाया गया। छात्राओं द्वारा विद्यालय में सायकल स्टैंड निर्माण की मांग किए जाने पर डीईओ ने त्वरित विभागीय पहल का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं में प्राथमिक शाला राजकुमारीनटोला में 13 में से 11, प्राथमिक शाला धनगांव में दर्ज सभी 20, माध्यमिक शाला धनगांव में 18 में से 13 तथा प्राथमिक शाला नेहरूनगर में 26 में से 17 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए।

स्वच्छता और गुणवत्ता पर जोर
प्राथमिक शाला नेहरूनगर में मध्यान्ह भोजन, साफ-सफाई और शिक्षण कार्य संतोषजनक पाया गया, जबकि प्राथमिक शाला धनगांव में परिसर की स्वच्छता में तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। डीईओ ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों के हाथ-नाखूनों की नियमित सफाई और कक्षाओं में बेहतर वातावरण तैयार करने पर विशेष ध्यान दें।


लापरवाही पर होगी सीधी होगी कार्रवाई - डीईओ
जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार निरापुरे ने दो टूक शब्दों में कहा कि कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी शिक्षक व कर्मचारी निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचें और शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार पाठ्यक्रम पूर्ण कराएं। शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। व्यवस्था सुधार के लिए औचक निरीक्षण का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

स्कूलों में जांच करते जिला शिक्षा अधिकारी

स्कूलों में जांच करते जिला शिक्षा अधिकारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed