फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Ruckus among BJP leaders over arrest of accused in robbery case in Ambikapur

Ambikapur: डकैती के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी पर BJP नेताओं का हंगामा, बिजली गिरने से एक की मौत, कई घायल

Tue, 27 Feb 2024 08:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 27 Feb 2024 08:33 PM IST
सार

अमेरा खदान में हुई डकैती मामले में पुलिस ने अभी तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद 27 फरवरी दिन मंगलवार को भाजपा नेताओं और ग्रामीणों के द्वारा लखनपुर थाने का घेराव किया गया।

विज्ञापन
Ruckus among BJP leaders over arrest of accused in robbery case in Ambikapur
भाजपा नेताओं ने किया विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबिकापुर के लखनपुर थाना क्षेत्र के एसईसीएल अमेरा खदान में 14 फरवरी को 11 से 12 व्यक्तियों द्वारा खदान स्टाक में घुसकर सुरक्षा गार्ड को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए तांबे का तार और कोयला सहित अन्य सामानों की डकैती किए थे। प्रार्थी फेकू राम की रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस ने अपराध पंजीकृत करते हुए मामले को विवेचना में लिया। लखनपुर पुलिस ने डकैती के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं 26 फरवरी को चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

 

अमेरा खदान में हुई डकैती मामले में पुलिस ने अभी तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद 27 फरवरी दिन मंगलवार को भाजपा नेताओं और ग्रामीणों के द्वारा लखनपुर थाने का घेराव किया गया। घटना को लेकर भाजपा नेता और पुलिस के बीच काफी देर बहस हुआ।जहां पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अखिलेश कौशिक ने समझाइस देते हुए मामला शांत कराया। वही ग्रामीणों का आरोप है पुलिस के द्वारा झूठे मामले में फंसाया जा रहा है।

विज्ञापन

 

गौरतलब है कि बीते वर्ष खनिज विभाग के द्वारा कोयला चोरी को लेकर भोले राजवाडे और अमोल रजवाडे के विरुद्ध लखनपुर थाने में मामला दर्ज कराया था। लखनपुर पुलिस अपराध दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पूर्व में की थी। लखनपुर थाना क्षेत्र में लगातार कोयला के अवैध उत्खनन और तस्करी मामले में इन दोनों आरोपियों की संलिप्ता रही है। कोयला तस्करों पर करवाई होता देख ग्रामीणों और भाजपा नेताओं के द्वारा लखनपुर थाने का घेराव किया है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों के द्वारा सरगुजा कैरेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सोपा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत,पांच गंभीर

मध्यभारत में लगातार नमी निम्नस्तर पर आने पर सरगुजा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। मंगलवार की दोपहर तेज अंधड़ और मेघ गर्जना के साथ बारिश हुई। सूरजपुर जिला के चांदनी बिहारपुर के बोखा पारा प्राथमिक शाला में आकाशीय बिजली गिरने से पांच स्कूली बच्चों समेत एक नर्स गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई है। एक छात्र की हालत अति गंभीर होने पर उसे उप स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को मध्य प्रदेश के बैढ़न के लिए रेफर किया गया है। शेष घायलों को सूरजपुर अस्पताल लाया गया है जहां उनका उपचार जारी है। 


 

अंबिकापुर में भी शाम को तेज बारिश हुई जिसके कारण तापमान में भी गिरावट आई है, लोगों को फिर से ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार मध्यभारत में लगातार नमी निम्नस्तर पर आने पर सरगुजा में यह स्थिति बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed