{"_id":"6a5f3304ff0f92ba6306576e","slug":"report-of-gang-rape-of-a-woman-youths-committed-the-act-after-making-her-consume-an-intoxicating-substance-ambikapur-news-c-1-1-noi1493-4525287-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामला बना पेचीदा: सूरजपुर में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज खुलासा, पति के अलग बयान से उलझी गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामला बना पेचीदा: सूरजपुर में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज खुलासा, पति के अलग बयान से उलझी गुत्थी
Tue, 21 Jul 2026 04:02 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 04:02 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ राज्य के सूरजपुर जिले में एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि गांव के कुछ युवकों ने नशीला पदार्थ पिलाकर बारी-बारी दरिंदगी की गई।
विज्ञापन
विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का आरो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक विवाहित महिला से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के कुछ युवकों ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद महिला को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि गांव के कुछ युवकों ने उसे पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। नशीला पदार्थ पीने के बाद वह कब बेहोश हो गई, उसे पता ही नहीं चला। जब उसकी आंख खुली तो उसने खुद को अंबिकापुर अस्पताल में पाया। पुलिस ने इस मामले में युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। हालांकि, इस दुष्कर्म के मामले में कुछ संदेहास्पद तथ्य भी सामने आए हैं।
विज्ञापन
अंबिकापुर के मणिपुर थाने में पीड़िता के पति ने एक सूचना दी थी। पति ने घटना के दिन बताया था कि उसकी पत्नी ने कीटनाशक दवा पी ली थी। इस वजह से उसे अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पति के अनुसार, अस्पताल से ही पीड़िता कहीं चली गई थी।
विज्ञापन
एक ही दिनांक को पीड़िता ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसी दिनांक को उसके पति ने थाने में अपनी पत्नी के लापता होने की सूचना दी थी। ऐसे में यह पूरा मामला बेहद पेचीदा बन गया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की सच्चाई का पता लगाने में जुटी हुई है।